दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मंजूरी, सिंगर ने ली चुटकी!


हरमीत सिंह कालका ने हरजोत सिंह को बनाया यूथ अकाली दल का महासचिव
नई दिल्ली, : शिरोमणि अकाली दल दिल्ली स्टेट को आज उस समय बड़ी मजबूती मिली जब डीएसजीएमसी के पूर्व मेंबर मनजीत सिंह ओलख की प्रेरणा और डीएसजीएमसी के अध्यक्ष स. हरमीत सिंह कालका व महासचिव स. जगदीप सिंह काहलों द्वारा की जा रही सेवाओ से प्रभावित होकर युवा सिक्ख हरजोत सिंह के साथ सैंकड़ों सिक्ख युवाओं ने अकाली दल दिल्ली स्टेट में शामिल होने का ऐलान किया।
इस अवसर पर सरदार कालका ने इन युवाओं का पार्टी में शामिल होने का स्वागत करते हुए सरदार हरजोत सिंह को यूथ अकाली दल दिल्ली का महासचिव घोषित किया।
उन्होंने कहा कि सरदार हरजोत सिंह में सिख कौम के प्रति काम करने और सेवा करने का जुनून है। उन्होंने पार्टी में शामिल हुए बाकी नौजवानों को कहा की हरजोत सिंह ने प्रेरित करके आपको आज हमारी पार्टी की सदस्यता दिलाई जिसके लिए हम आप सभी का स्वागत करते हैं।
सरदार कालका ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल सिखों और पंथ की सबसे पुरानी पार्टी है जिसकी स्थापना 1920 में हुई थी और यह 104 साल पुरानी पार्टी है, जिस उद्देश्य से इस पार्टी का गठन किया गया था हमने उसी सिद्धांत को लेकर इस पार्टी का नाम शिरोमणि अकाली दल दिल्ली स्टेट रखा।
उन्होंने बताया कि बाबा खड़ग सिंह, मास्टर तारा सिंह ने जिस प्रकार कौम की सेवा की, उसका इतिहास पढ़कर पता चलता है कि इसकी विरासत कितनी समृद्ध है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में हमारी प्राथमिकता श्री गुरु ग्रंथ साहिब व गुरु घर का रखरखाव पूूर्ण श्रद्धा व संपूर्ण मर्यादा के साथ बनाए रखना है। इसमें यदि कोई गिरावट आती है तो लोगों की जरूरतों के मुताबिक सुधार के लिए उनके साथ खड़ा होना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने नौजवानों से कहा कि पार्टी के अध्यक्ष एमपीएस चढ्ढा, भूपिंदर सिंह भुल्लर, परविंदर सिंह लक्की, जसमैन सिंह नोनी, मनजीत सिंह औलख, अमरजीत सिंह पिंकी सहित ये वो टीम है जो देशभर में जहां भी जरूरत हो सिक्ख कौम की सहायता के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने आगे कहा कि पार्टी में आज शामिल होने वाले युवा सिक्खों को सिखी स्वरूप में देखकर उन्हें बेहद प्रसन्नता हो रही है। अन्य युवाओं को भी इससे प्रेरणा लेनी चाहिए।
इस अवसर पर हरजोत सिंह ने कहा कि वो पार्टी द्वारा दिए गए सत्कार के लिए आभारी है और पार्टी की मजबूती के लिए दिन रात बढ़चढ़ कर कार्य करेंगे।