शेयर बाजार में लौटी रौनक: उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स 105 अंक उछलकर बंद, निफ्टी फिर 25,040 के पार!


शादियों और त्योहारी सीजन की मजबूत मांग के बीच सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में जबर्दस्त तेजी दर्ज की गई है। वैश्विक बाजारों से मिले मजबूत संकेतों और घरेलू मांग में आई तेजी के चलते चांदी के भाव में ₹3,490 प्रति किलोग्राम तक का भारी उछाल देखने को मिला, जिससे चांदी एक बार फिर नए उच्च स्तरों पर पहुंच गई है।
वहीं, सोने की चमक भी बढ़ी है। 24 कैरेट और 22 कैरेट (जेवराती सोना) दोनों ही श्रेणियों में खरीदारों को अब ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ रही है। स्थानीय ज्वैलर्स और खुदरा खरीदारों की लगातार लिवाली से बुलियन मार्केट में जबरदस्त तेजी का माहौल बना हुआ है।
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डॉलर की चाल, ब्याज दरों को लेकर अनिश्चितता और सुरक्षित निवेश के रूप में कीमती धातुओं की मांग बढ़ने से कीमतों को निरंतर समर्थन मिल रहा है।
विषय
संपादक, आज की दिल्ली







