सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
धर्म

सोने-सी आभा, आकाश-सी ऊंचाई… अक्षरधाम में एक पैर पर खड़ी 108 फीट ऊंची यह दिव्य प्रतिमा किसकी?

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

New Delhi News:

दिल्ली के विश्वप्रसिद्ध अक्षरधाम मंदिर परिसर में स्थापित एक विशालकाय सुनहरी प्रतिमा इन दिनों श्रद्धालुओं और पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। यह 108 फीट ऊंची तपस्या मुद्रा में खड़ी प्रतिमा भगवान स्वामिनारायण के बाल स्वरूप ‘नीलकंठ वर्णी’ की है, जो एक पैर पर खड़े होकर कठोर तप का प्रतीक मानी जाती है।

इस भव्य प्रतिमा की खास बात इसका स्वर्णिम तेज, अद्भुत कलाकारी और आध्यात्मिक संदेश है। नीलकंठ वर्णी की यह मूर्ति त्याग, तपस्या, आत्मसंयम और आध्यात्मिक साधना का प्रतीक है। अक्षरधाम परिसर में स्थापित यह प्रतिमा न सिर्फ वास्तुकला का अद्भुत नमूना है, बल्कि सनातन परंपरा और भारतीय अध्यात्म की गहराई को भी दर्शाती है।

#AkshardhamTemple

#NeelkanthVarni

#Swaminarayan

#IndianCulture

#SpiritualIndia

#SanatanDharma

#DivineArt

#IndianHeritage

#TempleArchitecture

धर्म की और ख़बरें

सभी देखें