सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
धर्म

सौंदर्य से जुड़े क्षेत्र में नौकरी दिलाता है ग्रहों का यह योग

vinay motiani1 मिनट में पढ़ें

एस्ट्रो धर्म :

बुध की राशि मिथुन और कन्या से जब शनि का गोचर होता है उस समय राशि से सम्बन्ध होने पर यह व्यक्ति को व्यवसाय के क्षेत्र में सफलता दिलाता है। बुध के साथ शुभ सम्बन्ध होने पर शनि व्यक्ति को जनसम्पर्क के क्षेत्र, लेखन एवं व्यापार में कामयाबी दिलाता है। इन ग्रह योग वाले लोग यदि जनसंपर्क, लेखन या व्‍यापार के क्षेत्र में जाते हैं उनमें सफलता हासिल करने के चांस उतने ही अधिक बढ़ जाते हैं। शुक्र की राशि वृष या तुला में शनि उपस्थित हो एवं शुक्र से शनि का किसी प्रकार सम्बन्ध हो तो शनि के वृष या तुला राशि में गोचर के समय अगर व्यक्ति विलासिता एवं सौन्दर्य से सम्बन्धित क्षेत्र में नौकरी करता है।

शनि स्वराशि यानी मकर या कुम्भ में हो तो गोचर में शनि के आने पर व्यक्ति को नौकरी मिलती है अथवा अपना कारोबार शुरू करता है। इस राशि में शनि होने पर व्यक्ति को प्रबंधन के क्षेत्र में सफलता मिलती है। मंगल की राशि मेष अथवा वृश्‍चिक में शनि होने पर मशीनरी, अभियंत्रिकी एवं निर्माण क्षेत्र में कामयाबी मिलती है। मंगल और शनि का गोचन इन क्षेत्रों में लाभ दिलाता है। ऐसे लोग बीटेक, आईटीआई, टेक्‍निशियन आदि के जरिए अपना कॅरियर बना सकते हैं।

धर्म की और ख़बरें

सभी देखें