सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

स्टारप्लस द वाईस फेम तनीषा दत्ता का वीडियो लांच

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

फरीदाबाद की एक और बेटी ने किया देश का नाम रौशन

फरीदाबाद, 20 जून। फरीदाबाद की तनीषा दत्ता की आवाज के जादू का पूरा देश दिवाना है। स्टारप्लस पर आने वाले द वाईस कार्यक्रम में तनीषा दत्ता के आधा दर्जन से ज्यादा एपीसोड्स से संगीतप्रेमियों ने उसे आंखो पर बैठाना शुरु किया। उसी तनीषा दत्ता का वीडियो एलबम- वेन द् पार्टीज ओवर- आज की दिल्ली प्रोडक्शन हाउस की तरफ से जारी किया गयाहै। डायरेक्टर योगराज शर्मा ने बताया कि तनीषा दत्ता बचपन से ही संगीत में रुचि रखती थी, और उसे आज की दिल्ली मैग्जीन के अवार्डस व फैशन शो में चांस देते हुए हमने उसकी प्रतिभा को पहचाना था। तब से वो लगातार आज की दिल्ली केसाथ जुडी रहीं। स्टार प्लस के उनके कार्यक्रम को भी हमने जमकर प्रमोट किया, जहां वो सेमीफाइनलिस्ट आईं। जब तनीषा ने एक मशहूर इंगलिश सेड सोंग का कवर सोंग ओडियो मुंबई से रिकार्ड करवाया तो हमने इसका वीडियो करने का फैसला किया। और अब रिजल्टस आप सबकेसामने है। गाने के प्रोड्यूसर है विजय कुमार टाइटलर। गीत को दिल्ली के पटेल नगर स्थित पिंक हाउस और बटरफ्लाई जिम में शूटकिया गया है। सभी पाठक इसे यूट्यूब पर इस लिंक को क्लिक करके देख सकते है और इस पर अपने कमेंटस दे सकते हैं।
https://youtu.be/dzx3hZ7rJ9Y

योगराज शर्मा, डायरेक्टर
वटसअप 7011490810

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें