सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

स्टार प्रचारकों की घोषणा के बाद हरियाणा बीजेपी की अहम बैठक

Journalist Today Network2 मिनट में पढ़ें

NEWS/ AAJ KI DELHI/ YOGRAJ SHARMA स्टार प्रचारकों की घोषणा के बाद हरियाणा बीजेपी की अहम बैठक बुधवार देर रात प्रदेश के आला नेताओं ने घंटों किया मंथन। नई दिल्ली , रोहतक, ताबड़तोड़…

NEWS/ AAJ KI DELHI/ YOGRAJ SHARMA

स्टार प्रचारकों की घोषणा के बाद हरियाणा बीजेपी की अहम बैठक

बुधवार देर रात प्रदेश के आला नेताओं ने घंटों किया मंथन।

नई दिल्ली , रोहतक,

ताबड़तोड़ विजय संकल्प रैलियों के साथ-साथ अपने प्रत्याशियों के नामांकन कराने में जुटी भारतीय जनता पार्टी ने एक के बाद एक बैठकों के जरिए रणनीति को और पुख्ता करने की दिशा में और तेजी बरतनी शुरू की है।

बुधवार को भी भाजपा के आला पदाधिकारियों की बैठकों का दौर जारी रहा। बुधवार रात आठ बजे

मुख्यमंत्री नायब सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल, लोकसभा चुनाव प्रभारी डा. सतीश पूनिया, लोकसभा चुनाव सह प्रभारी सुरेन्द्र नागर, राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़, केंद्रीय संसदीय बोर्ड की सदस्या सुधा यादव, लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक सुभाष बराला, संगठन महामंत्री फणींद्र नाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, अर्चना गुप्ता बैठक के लिए रोहतक पार्टी कार्यालय पहुंचे। लगभग दो घंटे तक चली इस बैठक में प्रदेश भर में चल रहे कार्यों पर चर्चा हुई और आगामी कार्यक्रमों का सफलता पूर्वक आयोजन करने की रणनीति बनाई गई।

बैठक में चुनाव प्रभारी ने विजय संकल्प रैलियों के संबंध में भी जानकारी ली। इसके अलावा केंद्रीय नेताओं की रैलियों के विषय पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

आज ही हरियाणा लोकसभा चुनाव और करनाल विधानसभा उप चुनाव में प्रचार के लिए भाजपा के स्टार प्रचारकों की केन्द्रीय नेतृत्व ने लिस्ट जारी की है। बैठक में किस नेता की किस लोकसभा क्षेत्र में रैलियां कराई जाए इस विषय पर मंथन हुआ।‌

प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी एवं सह मीडिया प्रभारी शमशेर खरक ने बताया कि स्टार प्रचारकों की लिस्ट में माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी सहित केंद्रीय और प्रदेश के 40 नेताओं के नाम है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि 90 विधानसभाओं में से लगभग 45 विधानसभाओं में विजय संकल्प रैलियां हो चुकी है। सभी रैलियों में जनता का जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। मीडिया प्रभारी अरविंद और सह प्रभारी शमशेर खरक ने बताया कि देर रात तक चली इस बैठक में चुनाव प्रबंधन से संबंधित आगामी सभी कार्यों पर विस्तार से चर्चा हुई है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि किस नेता की रैली किस स्थान पर होगी यह भी जल्दी तय हो जाएगा।

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें