सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

हमारे समाज की धरोहर है बुजुर्ग

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

आज की दिल्ली, योगराज शर्मा।

डीएवी एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी एवं दिल्ली विधिक सेवा प्राधिकरण उत्तर पश्चिमी जिला द्वारा अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस सुल्तानपुरी वृद्ध मनोरंजन केंद्र समाज कल्याण विभाग दिल्ली सरकार द्वारा संचालित में मनाया गया इस अवसर पर डालसा द्वारा वृद्धों के अधिकार पर कार्यशाला का आयोजन किया गया इस मौके पर अधिवक्ता नंदनी अग्रवाल ने वृद्धों को उनके अधिकार एवं सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी तथा उन्होंने बताया है कि वृद्ध किस प्रकार सीनियर सिटीजन एक्ट 2007 के अंतर्गत 60 दिनों में वह निशुल्क अपने अधिकार प्राप्त कर सकते हैं तथा किस प्रकार सरकारी सहायता प्राप्त कर सकते हैं

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष राधा भारद्वाज ने कहा कि बुजुर्ग हमारी धरोहर है वह समाज का हमेशा मार्गदर्शन करते हैं इसलिए आने वाले वक्त में ऐसी स्थिति न उत्पन्न हो कि उनके लिए वृद्धाश्रम खोलने की जरूरत पड़े इसलिए हम सभी की जिम्मेदारी है कि उनका सम्मान करें एवं ख्याल रखें

इस मौके पर वृद्धों को मेट्रो वॉक एडवेंचर आईलैंड के सहयोग से एनर्जी ड्रिंक का वितरण किया गया

इस अवसर पर वृद्ध मनोरंजन केंद्र के अध्यक्ष कदम सिंह रामकटोरी ,नीलम ,कमला, बसंती रामवती, राजेश, अवंती, बबीता स्नेह लता आदि उपस्थित थे

विषय

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें