दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मंजूरी, सिंगर ने ली चुटकी!


आज की दिल्ली / इंडियन न्यूज़ ऑनलाइन
कोरोना वायरस के कहर से जूझ रहे ब्राजील ने हनुमान जंयती पर इस महामारी के लिए 'गेमचेंजर' बताई जा रही दवा हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन को 'संजीवनी बूटी' करार दिया है। ब्राजील ने मलेरिया रोधी इस दवा की सप्लाइ के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। इससे पहले अमेरिकी राष्टपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन की सप्लाइ के लिए पीएम मोदी को महान नेता बताया था।
ब्राजील के राष्ट्रपति ने कहा कि जिस तरह हनुमान जी ने संजीवनी बूटी लाकर भगवान राम के भाई लक्ष्मण के प्राण बचाए थे, उसी तरह से भारत की ओर से दी गई इस दवा से लोगों के प्राण बचेंगे। उन्होंने कहा कि भारत और ब्राजील मिलकर इस महासंकट का सामना करने में सक्षम होंगे। कोरोना संक्रमण के इलाज में लाभदायक बताई जा रही हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन दवा के लिए अमेरिका समेत दुनियाभर से मांग आ रही है।
विषय