सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

हरमीत सिंह कालका ने भारतीय कौशल विकास परिषद द्वारा दिल्ली सिख गुरुद्वारा कमेटी और अन्य संगठनों के सहयोग से 'हर देश तिरंगा-एकता का सफर' यात्रा को गुरुद्वारा बंगला साहिब से रवाना किया

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

नई दिल्ली, 16 अगस्त: दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार हरमीत सिंह कालका ने भारतीय कौशल विकास परिषद (आईएसडीसी) द्वारा दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और अन्य संगठनों के साथ 193 देशों में से गुजरने वाली 'हर देश तिरंगा-एकता का सफर' यात्रा को गुरुद्वारा बंगला साहिब से रवाना किया।

इस मौके पर परिषद के निदेशक जे पी एस साहनी और अन्य व्यक्तित्व भी मौजूद थे।

सरदार कालका और सरदार साहनी ने बताया कि इस यात्रा के लिए आईसीएमईआई, एएएफटी, वर्ल्ड सिख चैंबर ऑफ कॉमर्स, एआरआईएसई, संयुक्त राष्ट्र आपदा जोखिम घटाने कार्यालय, ऑल इंडिया फायर एंड डिजास्टर मैनेजमेंट काउंसिल, फाउंडेशन जे पी एस, हाको, जेके टायर, इंडिया हेडलाइट अपग्रेड, बिम्ब्रा 4×4, ब्रदरहुड लव पीस यूनिटी, योगीज आयुर्वेद क्लीनिक्स एंड पंचकर्मा, इंटरनेशनल रोड फेडरेशन और अन्य संस्थाएं भी यात्रा के लिए बड़ा सहयोग प्रदान कर रही हैं। उन्होंने लोगों को यात्रा की शुरुआत से लेकर हर चरण में जुड़ने के लिए आमंत्रित किया।

यात्रा को रवाना करते समय ब्रिगेडियर बी के खन्ना सलाहकार, सरदार परमजीत सिंह चंडोक, संदीप मरवाह एएएफटी यूनिवर्सिटी के चेयरमैन, अनिल प्रताप पूर्व आईपीएस पूर्व डीजीपी गुजरात, कबीर साहनी निदेशक आईएसडीसी और वीर जोरावर साहनी निदेशक ऑल इंडिया फायर एंड डिजास्टर मैनेजमेंट काउंसिल भी मौजूद थे।

यात्रा को लेकर शामिल होने वालों में काफी उत्साह था। इस तरह की यात्रा पहली बार गुरुद्वारा बंगला साहिब से रवाना की गई है जो 193 देशों से गुजरते हुए एकता का संदेश देगी।

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें