सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
धर्म

हरिनाम संकीर्तन में झलका भक्तिरस

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

जयपुर। रोटरी क्लब जयपुर पिंकसिटी व श्री कृष्ण गौ सेवा संस्था जयपुर के तत्वाधान में आगरा रोड़ स्थित हिंगोनिया गौशाला में हरिनाम संकीर्तन रविवार को आयोजित किया गया। इस अवसर पर गौशाला में आये श्रद्धालुओं से गौमाता के लिए तन मन धन से सहयोग करने की अपील की गई।
कार्यक्रम के मुख्य आयोजक श्री ओमप्रकाश मोदी ने बताया कि इस अवसर पर मण्डल ने भक्तगणों को हरे कृष्णा हरे कृष्णा कृष्णा कृष्णा हरे हरे...., जय गौमाता जय गोपाल....., श्याम की भक्ति में सभी नाचो रे..... राधे-राधे जपो चले आयेगें बिहारी...., छोटी छोटी गयैया...., हरे कृष्णा हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे...., हरे राम हरे राम....,, राधा बिना श्याम अधूरा....., हरि नाम लुटाने वाले तुमको लाखों प्रणाम...., श्रीकृष्ण गोविन्द हरे मुरारी...., दर्शन दो घनश्याम नाथ मोरी अखियाॅं....., श्याम तेरी बंशी बजे..., श्याम से मिलने का सत्संग एक ठिकाना है.... जैसे भजनों पर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके बाद भक्तों की प्रसादी हुई।

Aaj Ki Delhi.in/ The 24x7 news/ Indian news Online/ Prime News.live/Astro Dharm/ Yograaj Sharma/ 7011490810

धर्म की और ख़बरें

सभी देखें