इस शिव मंदिर में प्रकृति करती है 24 घंटे जलाभिषेक, सालभर नहीं रुकती जलधारा, सावन में उमड़ती है भक्तों की भीड़


भव्य शोभा यात्रा निकली, डांडिया की धूम
बीकानेर। महाराजा दहारसेन, शहीद हेमू कलाणी, संत कंवरराम, मां शोरोवाली सहित साक्षात भगवान शिव, गणेश, वीर हनुमान इत्यादि देव सजे धजे रथों पर सवार होकर नगर की सड़कों पर निकल पड़े। देवों को देख लोग हर्षित हो उठे।
मौका था चेटीचण्ड पर्व पर धोबी तलाई गली से निकली भव्य शोभायात्रा का। इस स्वप्निल दृश्य को साकार रूप दिया जय झूलेलाल युवामंडल, संत कंवरराम धर्मशाला ट्रस्ट व भारतीय सिन्धु सभा ने। इन संस्थानों के संयुक्त तत्वावधान में हुए चेटीचण्ड महोत्सव के दौरान सायं संत कंवरराम धर्मशाला के आगे सचेतन झांकियां एकत्रित होने लगी। गली नं. 11 से शुरू हुई शोभायात्रा में घुड़सवार, ऊंट, बग्गियों, रथों के काफिले के बीच में युवाओं की टोली डांडिया नृत्य पर झूमती सभी को आकर्षित कर रही थी। शोभायात्रा स्टेशन रोड, केईएम रोड, कोटेगेट, पब्लिक पार्क, जूनागढ़ होते हुए रथखाना पहुंची। यहां पहुंचकर थोड़ी देर विश्राम करने के बाद शोभायात्रा पुनरू गाजे बाजे के साथ धोबी तलाई के लिये रवाना हुई। विभिन्न मार्गों से होती हुई शोभायात्रा धोबी तलाई स्थित संत कंवरराम धर्मशाला पर पुनरू आकर समाप्त हुई। यहां अमरलाल उडेरोलाल जी की ज्योति विसर्जन की गई। शोभायात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया। झूलेलाल के भक्तों ने प्रसाद-फलाहार की व्यवस्था की। डांडियो पर झूमते भक्तों की टोली जिधर से गुजरी माहौल भक्तिमय हो गया। सिन्धी समुदाय के लोग आज अपने प्रतिष्ठड्ढानों में अवकाश रखकर उत्साह से चेटीचण्ड कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए। इससे पूर्व सुबह चेटीचंड पखवाड़ा महोत्सव के तहत सिन्धी सेंट्रल पंचायत के तत्वावधान में सिन्धी समाज की संस्थाओं की ओर से झूलेलाल जन्मोत्सव पर अनेक आयोजन हुए। रथखाना में समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं व समाज सेवा सहित अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वालों का सम्मान किया गया। सम्मान स्वरूप उन्हें शॉल, श्रीफल व स्मृतिचिन्ह प्रदान किये गये।
Aaj Ki Delhi.in/ The 24x7 news/ Indian news Online/ Prime News.live/Astro Dharm/ Yograaj Sharma/ 7011490810







