इस शिव मंदिर में प्रकृति करती है 24 घंटे जलाभिषेक, सालभर नहीं रुकती जलधारा, सावन में उमड़ती है भक्तों की भीड़


लोगों ने मिठाईयां बांटकर मनाये पर्व, मन्दिरों में हुए भण्डारे
कोटपूतली। कस्बे सहित समूचे उपखण्ड क्षेत्र में दीपावली,गोर्वधन व भाई दुज का पर्व बडे ही हर्षाेल्लास से मनाया गया। दीपावली पर जहां लोगों ने अपने घरों को दुधिया रोशनी व मिट्टी के दीपकों एवं रंग बिरंगे फूलों से सजा कर लक्ष्मी जी का पूजन अर्चन कर धन धान्य की कामना की। वहीं बाजारों में बढ़ चढ़कर खरीददारियां करते हुए आतिशबाजियां करते हुए एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर खुशी जाहिर की एवं बडों के चरण छुकर आर्शीवाद लिया। इसी प्रकार दीपावली के दूसरे दिन घरों व मन्दिरों में गोर्वधन पूजा की गई। जिसमें कस्बे के नागाजी मन्दिर में महंत मक्खनदान व सीतारामदास महाराज, बडामन्दिर में, लक्ष्मीनारायण मन्दिर, बिहारी मन्दिर, बडाबास मौहल्ला स्थित अखाड़ा वाले शिव मन्दिर, राम भवन,दुर्गा माता मन्दिर, केशव जी मन्दिर, जगननाथ मन्दिर, कल्याण जी, डाबला रोड़ स्थित हनुमान मन्दिर में मन्दिर संस्थापक सदस्य राजेश डोडू ने व अन्य मन्दिरों में महंतों द्वारा ठाकुर जी को कढी,बाजरे,मुंग,चावल सहित अन्य पकवानों का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान हजारों लोगों ने पंगत प्रसादी ग्रहण की। इसी प्रकार तीसरे दिन भाई दुज का पर्व भी बहनों ने अपने भाईयों के तिलक लगाकर उनकी लम्बी उम्र की कामना के साथ मनाया।
Aaj Ki Delhi.in/ The 24x7 news/ Indian news Online/ Prime News.live/Astro Dharm/ Yograaj Sharma/ 7011490810







