सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
धर्म

हवन सतसंग कार्यक्रम आयोजित

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

कोटपूतली
आर्य समाज द्वारा रविवार को स्थानीय पालिका पार्क में चार दिनों से चल रहे वैदिक सतसंग व स्वच्छता अभियान के तहत हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हवन यज्ञ विशेषज्ञ देव वृत आर्य के सानिध्य में सम्पन्न कराया गया। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष कान्ता सैनी, अशोक आर्य, विश्व हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष पूरण भरगड, विभाग संचालक केदार मल टांक, पूरण मोरीजावाला, रामनिवास यादव, शीशराम यादव आदि मौजूद थे। इसी तरह पूर्व संध्या राजकीय एलबीएस पीजी महाविद्यालय में विधायक फुलचन्द भीण्डा के आत्थिय में भी यज्ञ का आयोजन किया गया। भिण्डा ने आर्य समाज के कार्यकतार्ओं को बधाई देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य रणजीत यादव आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में भजनोंपदेशक झबरसिंह खारी ने भी भजन प्रस्तुत किये। इसी तरह पालिका पार्षद रमेश आर्य के नेतृत्व मे राजकीय महाविद्यालय के एक नम्बर छात्रावास में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद राजेन्द्र यादव, बहादुर सिंह, लीलाराम सैन, विक्रम यादव, घीसाराम गुर्जर, बहन अनिता आर्य सहित अन्य उपस्थित थे।

Aaj Ki Delhi.in/ The 24x7 news/ Indian news Online/ Prime News.live/Astro Dharm/ Yograaj Sharma/ 7011490810

धर्म की और ख़बरें

सभी देखें