दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मंजूरी, सिंगर ने ली चुटकी!


भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। वैलेंटाइन डे के मौके पर उन्होंने अभिनेत्री माहिका शर्मा के लिए खास सरप्राइज दिया, जिसमें अपने नए रिश्ते की झलक दिखाते हुए एक नया लव टैटू बनवाया। सोशल मीडिया पर इस टैटू की चर्चा तेजी से हो रही है और फैंस इसे उनके नए सफर की शुरुआत के रूप में देख रहे हैं।
बताया जा रहा है कि नताशा स्टेनकोविक से तलाक के बाद यह पहला टैटू है, जिसे हार्दिक ने अपने शरीर पर गुदवाया है। उनके करीबियों के मुताबिक, यह टैटू उनके नए रिश्ते और बदलती जिंदगी का प्रतीक माना जा रहा है।
हालांकि, दोनों की ओर से आधिकारिक पुष्टि या बयान सामने नहीं आया है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों और चर्चाओं ने इस खबर को और चर्चा में ला दिया है। फैंस अब यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि यह नया रिश्ता आगे किस दिशा में बढ़ता है।