सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
धर्म

हे शारदे मां.

Journalist Today Network2 मिनट में पढ़ें

....................
बीकानेर। ज्ञान व वाणी की अधिष्ठात्री मां सरस्वती का प्राकट्य दिवस बसंत पंचमी शनिवार का मनाया गया। मां सरस्वती के मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना के अलावा शैक्षणिक संस्थाओं में मां वाग्देवी की अराधना की गई। उधर चौथाणी ओझाओं के चौक में मां लटियाल कला केन्द्र की ओर से आयोजित होने वाली रम्मत का अभ्यास भी नगाड़ा पूजन के साथ किया गया। राजीव गांधी मार्ग स्थित सरस्वती मंदिर व पब्लिक पार्क स्थित मंदिर में मां शारदे की विशेष पूजा अर्चना कर पीले फलों का भोग लगाया गया। वसंत पंचमी का आयोजन ब.ज.सि. रामपुरिया महाविद्यालय की एनएसएस इकाई द्वारा बसंत पंचमी के पावन पर्व पर मां सरस्वती की पूजा वंदना की व ऋतुरात वसंत की सौन्दर्यता, रूप व महत्व आदि को कविताओं के माध्यम से अपने विचारों में पिरोया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. श्रीमती शुक्लाबाला पुरोहित ने बताया कि मां सरस्वती को ज्ञान बुद्वि, कला और कौषल की देवी माना जाता है। यही वजह है ज्ञान के पिपासु लोग मां सरस्वती का आर्षीवाद पाने के लिये उनकी वंदना करते हैं। वसंत का आगमन मां शारदा को प्रसन्न करने का सर्वोत्तम काल हैै। वसंत ऋतु में स्कूली व कॉलेज के छात्र-छात्राओं को ब्रह्ममुहूर्त में उठकर स्वाध्याय करना चाहिए। अपने मंदिर में या पूजा स्थान पर पीले वस्त्र पर मां सरस्वती की प्रतिमा को विराजित करके पीले वस्त्र पर धारण कर व पीले पुष्प चढ़ाते है। कार्यक्रम के अध्यक्ष व एन.एस.एस. प्रभारी प्रो. आत्माराम, प्रो. अनिल लाटा , प्रो. उमेश तंवर, प्रो. नरेन्द्र शर्मा, प्रो. मनीष मोदी ने अपने विचार रखे। सिस्टर निवेदिता कन्या महविधयालय में मा सरस्वती का पूजन हुआ, सभी छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया, डॉ बलदेव व्यास ओर ब्रह्मदत्त व्यास के सानिध्य में मंत्रोचार के साथ पूजन हुआ। निदेशिका डा श्यामा व्यास ने अपने उडबोधन में कहा की बसंत पंचमी एक नयी )तु का पैगाम लेकर आती है, मौसम बदलेगा। प्राचार्य रितेश व्यास ने कहा की छात्राएँ संकल्प ले की हम आज के दिन माँ सरस्वती का आशीर्वाद लेकर अपने लक्ष्य की प्राप्ति मैं लग जाएँगी. हम माँ शारदा से यह प्रार्थना करतें हैं की हम पर सरस्वती का आशीर्वाद बना रहे ओर महविधयालय निरंतर प्रगती के पाठ पेर आगे बढ़ता रहे। कार्यक्रम में श्रीमती रूबी स्वामी, अनुराधा बोहरा,सुषमा व्यास नीलम व्यास उपस्थित थे।

Aaj Ki Delhi.in/ The 24x7 news/ Indian news Online/ Prime News.live/Astro Dharm/ Yograaj Sharma/ 7011490810

विषय

धर्म की और ख़बरें

सभी देखें