सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

होम्याेपैथी की मीठी दवा से कोराेना काे दी कड़वी डोज - मनोज जैन

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

नई दिल्ली : कोरोना से जंग के बीच सहयोग दिल्ली संस्था के अध्यक्ष मनोज जैन दिल्ली के विभिन्न इलाकों में कोरोना से बचाव की दिशा में आर्सेनिक एल्बम 30 दवा का निशुल्क वितरण कर रहे हैं। दिल्ली के कई इलाकों में यह दवा बांटी। उनका कहना है कि होम्योपैथी की यह मीठी दवा कोरोना महामारी के लिए कड़वी डोज बन रही है। इसके सेवन से कोरोना संक्रमण रोकने में खासी मदद मिल रही है।

मनोज जैन बताते हैं कि इन दिनों में उन्होंने लगभग 2200 परिवारों को यह दवाई बांटी जिससे करीब 13 हजार लोग लाभान्वित हुए। उन्होंने यह भी कहा कि बेशक यह महामारी विदेश से आई है लेकिन भारत की वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति में इसका भी उपचार है। होम्यापैथी की इस दवा, नियमित योग और प्राणायाम तथा संक्रमण से बचाव के उपाय अपनाते हुए चला जाए तो इस बीमारी पर जल्द ही काबू पा लिया जाएगा।

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें