इस शिव मंदिर में प्रकृति करती है 24 घंटे जलाभिषेक, सालभर नहीं रुकती जलधारा, सावन में उमड़ती है भक्तों की भीड़

जयपुर। श्री गिर्राज अन्नक्षेत्र, राधा सर्वेश्वर पीठ गोवर्धन के सेवार्थ श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का शुभारम्भ रविवार को अम्बाबाड़ी के हनुमान मंदिर से 1500 महिलाओं की कलश यात्रा से शुरू हुआ। इस दौरान आसपास का क्षेत्र भक्ति और आस्थाके रंग में डूब गया। आज दोपहर 1500 महिलाओं की कलश यात्रा अम्बाबाड़ी के हनुमान मंदिर से हाथी, घोड़े सहित भव्य लवाजमे के साथ निकली। कलश यात्रा में महिलाऐं सिर पर मांगलिक कलश व पुरूष वर्ग श्रीमद् भागवत पोती लेकर चल रहे थे। वहीं बैण्ड वादक कभी राम बनके कभी श्याम बनके....., श्याम तेरी छटा निराली...., बोलो श्याम प्रभु जय...., श्री कृष्णा कृष्णा कृष्णा हरे जैसे मधुर संकीर्तन पर श्रद्धालु नाचते गाते चल रहे थे। वहीं बग्गी में परम पूज्य महामण्डलेश्वर राधामोहन दास जी महाराज चल रहे थे। जिनके आगे श्रद्धालु जयकारें लगाते हुए चल रहे थे कथा विभिन्न मार्गों से होती हुई कथा स्थल विद्याधर नगर सेक्टर 1 के स्थित राजपूताना पार्क पहुंची जहां पर प्रधान यजमान जगदीश शर्मा सहित अन्य जनों ने श्रीमद् भागवत जी की पूजा की।
अध्यक्ष रामप्रकाश जी बैद व प्रधान यजमान जगदीश शमा्र ने बताया कि सोमवार को द्रोपदी चरित्र, 3 को विदुर चरित्र, कपिल देवहुति संवाद व सती चरित्र, 4 को अजामिल एवं प्रहलाद चरित्र, 5 को नंदोत्सव मनाया जाएगा। 6 को नामकरण, बाललीला, गिरिराज पूजन, 7 को महारास, उद्धव गोपी मिलन एवं 8 को सुदामा चरित्र की कला प्रसंग के साथ पूर्णाहुति होगी।
उन्होंने बताया कि कथा रोजाना दोपहर 2 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगी। इस दौरान 7 फरवरी को सुबह 11.15 बजे से ऊॅं श्री रामसखा परिवार की ओर से संगीतमय सुंदरकाण्ड के पाठ होंगे।
Aaj Ki Delhi.in/ The 24x7 news/ Indian news Online/ Prime News.live/Astro Dharm/ Yograaj Sharma/ 7011490810







