इस शिव मंदिर में प्रकृति करती है 24 घंटे जलाभिषेक, सालभर नहीं रुकती जलधारा, सावन में उमड़ती है भक्तों की भीड़


जयपुर। एस.डी.सी. ग्रीन पार्क अपार्टमेन्ट के तत्वाधान में व श्री नवलराय बूलीदेवी लोहाना चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से दीपावली स्नेह मिलन समारोह आज जनता काॅलोनी स्थित एस.डी.सी. ग्रीन पार्क अपार्टमेन्ट में आयोजित हुआ। इस दौरान अपार्टमेन्ट में रह रहे 200 परिजनों ने विभिन्न प्रकार के खेले गये खेल में बड़-चढकर भाग लिया और अपनी प्रतिभा के जौहर दिखाये।
युवा समाजसेवी व अपार्टमेन्ट के सचिव अनिल लोहाना ने बताया कि प्रारम्भ में दीप प्रज्जवलन कर इस कार्यक्रम की शुरूआत की गई इसके बाद हाउजी, अन्ताक्षरी, म्यूजिक चेयर सहित अन्य प्रतियोगितायें हुई जिनमें प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले श्रेष्ठ रहे प्रतिभागियों को ट्रस्ट की ओर से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया।
Aaj Ki Delhi.in/ The 24x7 news/ Indian news Online/ Prime News.live/Astro Dharm/ Yograaj Sharma/ 7011490810







