सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

22 साल की यह खिलाड़ी बनी दुनिया की सबसे अमीर महिला एथलीट, तोड़ा सेरेना का रिकॉर्ड, जानिए कितनी है कमाई

vinay motiani1 मिनट में पढ़ें
22 साल की यह खिलाड़ी बनी दुनिया की सबसे अमीर महिला एथलीट, तोड़ा सेरेना का रिकॉर्ड, जानिए कितनी है कमाई

आज की दिल्ली / इंडियन न्यूज़ ऑनलाइन :

जापानी टेनिस स्टार नाओमी ओसाका विश्व में सर्वाधिक कमाई करने वाली महिला खिलाड़ी बन गयी है. फोर्ब्स पत्रिका के अनुसार उन्होंने पिछले 12 महीनों में 37.4 मिलियन डॉलर यानि कि लगबग दो अरब की कमाई की है.

दो बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन इस 22 वर्षीय एशियाई स्टार ने अपनी अमेरिकी प्रतिद्वंद्वी सेरेना विलियम्स को पीछे छोड़ा. सेरेना ने पिछले एक साल में पुरस्कार राशि और विज्ञापन से ओसाका की तुलना में 14 लाख डॉलर की कम कमाई की.

इन दोनों ने हालांकि एक वर्ष में सर्वाधिक कमाई करने का मारिया शारापोवा का पिछला रिकार्ड तोड़ा. शारापोवा ने 2015 में दो करोड़ 97 लाख डॉलर कमाये थे.

सेरेना विलियम्स साल 2016 से लगातार चार साल तक दुनिया की सबसे अमीर महिला खिलाड़ी थीं. दुनिया में जहां ओसाका सबसे अमीर खिलाड़ियों में आती हैं वहीं सेरेना 33वें नंबर हैं.

आपको बता दें कि सेरेना विलियम्स ने साल 2018 में ऑस्ट्रेलियन ओपन के बाद अपनी बेटी के जन्म के लिए टेनिस कोर्ट से दूरी बनाई थी. तबसे अपने रिकॉर्ड 24वें ग्रैंडस्लैम को जीतने की कोशिस में लगी सेरेना अब तक इसमें कामयाब नहीं हो पाई है.खेल

विषय

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें