सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

23 मई को पीएम मोदी पाली गांव से साधेंगे दक्षिणी हरियाणा

Journalist Today Network2 मिनट में पढ़ें

22 मई को राजनाथ सिंह और नितिन गड़करी हरियाणा में भरेंगे हुंकार

महेंद्रगढ़ जिला में होने वाली प्रधानमंत्री मोदी की रैली की तैयारियां जोरों पर

दक्षिण हरियाणा में नरेंद्र मोदी को लेकर जबरदस्त उत्साह

नई
दिल्ली, 21 मई। अंबाला और सोनीपत लोकसभा के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र
मोदी महेंद्रगढ़ के पाली गांव में रैली कर दक्षिण हरियाणा को साधेंगे।
नरेन्द्र मोदी 23 मई को भिवानी-महेंद्रगढ़ से लोकसभा प्रत्याशी धर्मबीर सिंह
के समर्थन में बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। गांव पाली से प्रधानमंत्री की
यह रैली पूरे दक्षिणी हरियाणा को साधने का काम करेगी। बता दें कि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिणी हरियाणा में चुनाव से पहले भी रेवाड़ी
जिला में एम्स और गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन अवसर पर
भी एक महीने के अंदर दो-दो रैलियां कर चुके हैं। प्रधानमंत्री मोदी की यह
रैली दक्षिणी हरियाणा में भाजपा प्रत्याशियों की जीत को बड़ी जीत में बदलने
का काम करेगी। पीएम मोदी के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय
मंत्री नितिन गड़करी तथा उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी भी रैलियां
करके माहौल को एकतरफा करेंगे।
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद
सैनी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 मई को महेंद्रगढ़ जिला के
गांव पाली में चौधरी धर्मबीर सिंह के समर्थन में रैली करेंगे। प्रधानमंत्री
मोदी की रैली की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि इसी
तरह रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी भी
भिवानी-महेंद्रगढ़, रोहतक और करनाल लोकसभा में हुंकार भरेंगे।
अरविंद
सैनी ने बताया कि 22 मई को केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी रोहतक लोकसभा
प्रत्याशी डा. अरविंद शर्मा के समर्थन में ग्रेन मार्केट कोसली में 3.30
बजे एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। श्री सैनी ने बताया कि रक्षा मंत्री
राजनाथ सिंह भी इसी दिन तीन रैलियां करेंगे। रक्षा मंत्री की पहली रैली 11
बजे करनाल लोकसभा के घरौंडा में होगी। यहां रक्षामंत्री पूर्व मुख्यमंत्री
मनोहर लाल के समर्थन में जनता से वोटों की अपील करेंगे।
अरविंद सैनी ने
बताया कि राजनाथ सिंह की दूसरी रैली 2 बजे कुरूक्षेत्र लोकसभा से
प्रत्याशी नवीन जिंदल के समर्थन में कलायत में होगी। उन्होंने बताया कि इसी
दिन 4 बजे राजनाथ सिंह भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा प्रत्याशी धर्मबीर सिंह के
समर्थन में भिवानी में बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। उत्तराखंड के
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी 22 मई को सुबह गुरुग्राम तथा सायं
फरीदाबाद में जनसभा को संबोधित करेंगे।
अरविंद सैनी ने बताया कि
हरियाणा में माहौल भाजपा के पक्ष में एकतरफा हो चुका है। हरियाणा की जनता
राष्ट्रहित में काम करने वाली भाजपा को अपना मत देने का मन बना चुकी है।
श्री सैनी ने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में जनता ने विपक्ष का सुपड़ा साफ कर
हरियाणा में 10 के 10 कमल खिलाकर मोदी जी के पास भेजने के लिए ठान लिया है।

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें