सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
धर्म

27 नवम्बर को निकलेगी श्रीराम जी की बारात

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

जयपुर। छोटी चैपड़ स्थित मन्दिर श्री सीताराम जी में चल रहे राम जानकी 45 दिवसीय मिजवानी महोत्सव के तहत बुधवार को बना-बनी महोत्सव हुआ जिसमें मंदिर की मण्डली ने बनी प्यारी लागे, जनक दुलारी...., राजा दशरथ राजकुमार बन लो प्यारो लागे..., जैसे पदगायन के द्वारा वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मंदिर प्रबंध समिति के मंत्री रामबाबू झालानी ने बताया कि गुरूवार को रात्रि 8 बजे मंदिर प्रागंण में श्रीराम जी बारात निकाली जायेगी। इसके बाद तोरण व विवाह की अन्य रस्में होगी।

धर्म की और ख़बरें

सभी देखें