सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

28 जनवरी को शनि-शुक्र बनाएंगे दुर्लभ योग, तीन राशियों के लिए खुलेंगे भाग्य के द्वार

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

28 जनवरी को शनि और शुक्र के बीच 45 डिग्री का विशेष संयोग बन रहा है, जिससे अर्धकेंद्र योग का निर्माण होगा। वैदिक ज्योतिष के अनुसार यह योग कुछ राशियों के लिए अचानक धन, मान-सम्मान और तरक्की का कारण बन सकता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य ने इसे “रंक से राजा बनने जैसा समय” बताया है।

उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, 28 जनवरी की सुबह 7 बजकर 29 मिनट पर शनि और शुक्र एक-दूसरे से 45 डिग्री की स्थिति में होंगे। इस ग्रह स्थिति से अर्धकेंद्र योग बनता है, जिसे ज्योतिष में अत्यंत प्रभावशाली माना गया है।

वर्तमान में शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं, जबकि शुक्र मकर राशि में सूर्य, मंगल और बुध के साथ युति में हैं। ऐसे में कर्मफल दाता शनि और सुख-संपत्ति के कारक शुक्र का यह संयोग कुछ राशियों के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकता है।

ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, इस दुर्लभ योग का सबसे अधिक प्रभाव तीन राशियों पर पड़ने वाला है। इन राशियों के जातकों को करियर में उछाल, रुका हुआ धन मिलने, व्यापार में लाभ और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ने के संकेत हैं। लंबे समय से संघर्ष कर रहे लोगों के लिए यह समय भाग्य पलटने वाला साबित हो सकता है।

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें