दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मंजूरी, सिंगर ने ली चुटकी!


एमसीडी ने पैनल्टी और सजा से बचने के लिए बकायेदारो को चेताया
नई दिल्ली। दिल्ली मे रहने वाले उन मकान मालिको के लिए एक जरुरी एलान
ये है कि जिनका पुराना बकाया प्रोपर्टी टेक्स है या इस साल का हाउसटेक्स, वो तुरंत
जमा करवाए। आगामी 31 मार्च तक ये टेक्स न भरने वालो पर कडी कार्यवाही हो सकती है।
इस बारे में जानकारी देते हुए दिल्ली नगर निगम के रोहिणी जोन से हाउस टेक्स विभाग
के ज्वाइंट एसेसर व क्लेक्टर मनीष कुमार ने आज की दिल्ली से खास बातचीत में बताया
कि एक जिम्मेदार नागरिक की तरह दिल्ली की अधिकतर जनता समय पर हाउसटेक्स का भुगतान
करती ही है। लेकिन कुछ लोग किसी भी कारण से अब तक प्रोपर्टी टेक्स नही भर पाए है
उनको सलाह दी जाती है कि वो अपना बकाया और इस साल का टेक्स 31 मार्च 2024 से पहले
जमा करवा दें। उन्होने बताया कि इस बारें में जनता की सहायता करने के लिए एमसीडी
के प्रोपर्ट टेक्स कार्यालय शनिवार और रविवार को भी खुले रहेंगे। जो लोग पूरा
सप्ताह नौकरी या बिजनेस मे व्यस्त होते है और वीकेड पर ही उनके पास समय होता है,
उनके लिए ये विशेष सुविधा दी गई है। ताकि व शनिवार और रविवार को भी टेक्स जमा करवा
सकेंगे।