दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मंजूरी, सिंगर ने ली चुटकी!


योगराज शर्मा,
चंडीगढ़, 19 मार्च- हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने आज फरीदाबाद में आयोजित 35वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला का उद्घाटन करते हुए कहा कि देश की हस्तशिल्प, हथकरघा परंपरा को प्रदर्शित करने वाले इस मेले में उपस्थित होना गर्व की बात है। उन्होंने आजादी के अवसर पर इस मेले के आयोजन के लिए हरियाणा और केंद्र सरकार को बधाई व शुभकामनाएं दी।
उन्होंने देश-विदेश से यहां पहुंचे शिल्पकार, बुनकरों और पयर्टकों का हरियाणा की पावन धरा पर स्वागत करते हुए कहा कि यह मेला 1987 से हर साल आयोजित किया जाता है। इस साल इस मेले में हजारों की संख्या में बुनकर भाग ले रहें हैं, जिन्हें अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने और बेचने का अवसर मिलेगा। 15 दिन चलने वाले इस मेले में लाखों की संख्या में पर्यटन पहंचेगे और इसके माध्यम से अन्य देशों के साथ संबंध और प्रगाढ़ होंगे।
इस समारोह में केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री कृष्णपाल गुर्जर, उज्बेकिस्तान के राजदूत श्री दिलशाद अखातोव, प्रदेश के शिक्षा एवं पर्यटन मंत्री श्री कंवरपाल और परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा भी उपस्थित रहे।