सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

60 दिन बाद सलमान खान ने की मम्मी-पापा से मुलाकात, कुछ घंटे बाद वापस लौटे फार्म हाउस

vinay motiani2 मिनट में पढ़ें

आज की दिल्ली / इंडियन न्यूज़ ऑनलाइन :







मुंबई. लॉकडाउन (Lockdown) के इन दिनों में आम से खास हर शख्स अपने-अपने घरों में लॉक हैं. ऐसे में कोई किसी से नहीं मिल पा रहा है. कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते खतरे को देखते सरकार ने ये फैसला लिया. लेकिन ऐसे में कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो अपने घरों-परिवार से दूर हैं. इन्हीं में एक एक्टर सलमान खान (Salman Khan) भी हैं, जो अपने मम्मी पापा से दूर पनवेल वाले फार्म हाउस में रुके हुए हैं. करीब 60 दिन बाद सलमान खान हाल ही पिता सलीम खान (Salim Khan) और मां सलमा (Salma) के पास उनसे मुलाकात के लिए पहुंचे.

पिछले कई दिनों अपने सलमान खान (Salman Khan) अपने पापा सलीम खान (Salim Khan) को याद कर रहे थे. स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान बीते मंगलवार (19 मई) को बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंचे थे. यहां पहुंचने के बाद उन्होंने अपने पिता सलीम खान और मां सलमा के साथ कुछ घंटे गुजारे, उनसे बातें की, हालचाल लिया और फिर वहां से वापस पनवेल वाले फार्म हाउस पर लौट आए. इसके लिए उन्होंने प्रशासन से परमिशन ली थी और इस दौरान उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी किया.

सलमान खान भी पिता के अकेले होने पर उनकी सेहत को लेकर अपनी चिंता जाहिर कर चुके हैं. सलमान खान इन दिनों पनवेल वाले फार्म हाउस में रुके हुए हैं. यहां उनके साथ उनकी बहन अर्पिता उनके पति आयुष शर्मा और उनके बच्चे भी हैं. सलमान शान के इस फार्म हाउस में करीबी दोस्त भीसाथ रह रहे हैं.

इनमें जैकलीन फर्नांडीज, यूलिया वंतूर, भतीजा निर्वाण खान और अन्य लोग शामिल है. लॉकडाउन से पहले सलमान किसी काम के लिए फार्म हाउस पहुंचे थे. वह लौट पाते कि इससे पहले ही देश में लॉकडाउन की घोषणा हो गई. तब से वह वहां पर ही फंसे हुए हैं.

आपको बता दें कि हाल ही में तेरे बिना गाने में सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिस का रोमांटिक अंदाज देखने को मिला था. गाने में दोनों के कैमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद किया गया था. खास बात ये भी है कि इस पूरे गाने की शूटिंग सलमान ने अपने पनवेल वाले फॉर्म हाउस पर ही की है. सलमान खान ने बताया था कि इस गाने को उनके दोस्त ने लिखा है, जो किसी फिल्म में फिट नहीं बैठ रहा तो उन्होंने लॉकडाउन के दौरान इसे शूट कर रिलीज करने का प्लान किया. उन्होंने बताया था कि इस गाने को बेहद कम संसाधनों में 4 दिन में शूट किया गया. इस गाने को सलमान ने खुद गाया है. सलमान और जैकलीन का यह सॉन्ग एक्टर के यूट्यूब चैनल पर ही रिलीज हुआ है. सलमान खान द्वारा निर्देशित ये गाना उन्होंने खुद ही गाया है.

विषय

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें