सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

Bajaj Chetak इलेक्ट्रिक ने TVS iQube को बुरी तरह पछाड़ा! बिक्री में दिखा भारी अंतर,

vinay motiani2 मिनट में पढ़ें

आज की दिल्ली / इंडियन न्यूज़ ऑनलाइन

इस साल की शुरुआत ही देश में दो दिग्गजों ने इलेक्ट्रिक स्कूटरों की लांच से की थी। देश की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Bajaj Auto ने बाजार में अपनी नई Bajaj Chetak इलेक्ट्रिक को पेश किया था। वहीं TVS Motors ने इस सेग्मेंट में अपना पहला कदम रखते हुए TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर को पेश किया था। अब बिक्री के मामले में Chetak इलेक्ट्रिक ने iQube को पीछे छोड़ दिया है।

जानकारी के अनुसार बीते मार्च महीने में Bajaj ने Chetak के कुल 91 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की है। वहीं TVS Motors बुमश्किल iQube के महज 18 यूनिट्स की ही बिक्री कर सका। बजाज चेतक को शुरुआती दौर में देश के केवल दो शहरों में ही बिक्री के लिए पेश किया गया है, जो कि बैंग्लुरू और पुणे में उपलब्ध है। यह स्कूटर दो वैरिएंट में उपलब्ध है, इसके बेस मॉडल की कीमत 1 लाख रुपये और प्रीमियम वैरिएंट की कीमत 1.15 लाख रुपये है।

Bajaj Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर में कंपनी ने IP67 रेटेड lithium-ion बैटरी का प्रयोग किया है। इसके अलावा इसमें स्विंगआर्म माउंटेड मोटर का इस्तेमाल किया है। इस स्कूटर में कंपनी ने दो अलग अलग मोड दिए हैं, जिसमें Eco और Sport मोड शामिल हैं। ये स्कूटर फुल चार्ज होने पर Eco मोड में 95 किलोमीटर तक का रेंज प्रदान करेगा, जबकि Sport मोड में ड्राइव करने पर ये स्कूटर 85 किलोमीटर तक चल सकेगा। ये स्कूटर कुल 6 रंगों में उपलब्ध है।

सर्विसिंग और वारंटी: कंपनी इस स्कूटर के साथ 3 साल या 50,000 किलोमीटर की वारंटी दे रही है। इसके अलावा इसे साल में महज 1 बार सर्विसिंग करानी होगी, या फिर 12,000 किलोमीटर पर पहली सर्विसिंग करवाई जा सकती है। कंपनी पहली 3 सर्विसिंग मुफ्त दे रही है। मेटेंनेंस और खर्च के मामले में ये स्कूटर काफी किफायती है, सामान्य तौर पर पेट्रोल से चलने वाले स्कूटरों के मुकाबले इस पर काफी कम खर्च आता है।

वहीं TVS iQube की शुरुआती कीमत 1.15 लाख रुपये (ऑन-रोड, बैंग्लुरू) तय की गई है। कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 4.4 kW की क्षमता का इलेक्ट्रिक मोटर प्रयोग किया है। जो कि 6 bhp की पावर और 140 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 75 किलोमीटर तक का ड्राइविंग रेंज प्रदान करता है।

वारंटी: इसकी टॉप स्पीड 78 किलोमीटर प्रतिघंटा है। पिकअप के मामले में भी ये स्कूटर बेहद शानदार है, महज 4.2 सेकेंड में ही ये स्कूटर 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ता है। कंपनी इस स्कूटर के साथ 3 साल की वारंटी दे रही है। इसके अलावा यह स्कूटर महज 60 मिनट की चार्जिंग में ही 15 से 20 किलोमीटर तक का ड्राइविंग रेंज प्रदान करता है।

विषय

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें