सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

BMC Exit Poll 2026: मराठी वोटों में यूबीटी गठबंधन को बढ़त, भाजपा दूसरे स्थान पर

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

ई: बीएमसी चुनाव 2026 के लिए आए एग्जिट पोल में मराठी मतदाताओं के रुझान साफ दिखाई दे रहे हैं। सर्वे के अनुसार, यूबीटी (उद्धव ठाकरे गुट) गठबंधन को सबसे ज्यादा समर्थन मिलता दिख रहा है।

एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक, यूबीटी गठबंधन को करीब 49 फीसदी मराठी वोट मिलने का अनुमान है, जो उसे स्पष्ट बढ़त देता है। वहीं भाजपा गठबंधन 30 फीसदी वोटों के साथ दूसरे स्थान पर नजर आ रहा है।

कांग्रेस गठबंधन की स्थिति कमजोर मानी जा रही है। अनुमान है कि उसे सिर्फ 8 फीसदी मराठी मतदाताओं का समर्थन मिल सकता है। इसके अलावा अन्य दलों और निर्दलीयों को मिलाकर करीब 13 फीसदी वोट मिलने की संभावना जताई गई है।

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि अगर ये रुझान नतीजों में बदले, तो मुंबई की राजनीति में संतुलन बदल सकता है और बीएमसी पर यूबीटी गठबंधन की पकड़ मजबूत हो सकती है। हालांकि अंतिम तस्वीर वास्तविक मतगणना के बाद ही साफ होगी।

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें