दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मंजूरी, सिंगर ने ली चुटकी!


केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) की ताज़ा रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि बाजार में मौजूद 167 दवाएं “नॉट ऑफ स्टैंडर्ड क्वालिटी” (NSQ) पाई गई हैं। जांच में ये दवाएं निर्धारित गुणवत्ता मानकों पर पूरी तरह खरी नहीं उतरीं।
रिपोर्ट के अनुसार, कुल 167 दवाओं के सैंपल लिए गए। इनमें से 74 सैंपल केंद्रीय दवा प्रयोगशालाओं में फेल हुए, जबकि 93 सैंपल राज्य स्तरीय लैब में जांच के दौरान मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए। इसके अलावा, 7 दवाएं नकली भी केमिस्ट द्वारा बेचते पाए गए, जिनका कोई मानक या वैधता नहीं थी।
CDSCO ने चेतावनी दी है कि इन दवाओं का सेवन स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है। उन्होंने सभी राज्य और केंद्रीय एजेंसियों को निर्देश दिए हैं कि इन दवाओं की बिक्री पर तुरंत रोक लगाई जाए और बाजार से इन्हें हटाया जाए। साथ ही, आम जनता को भी सलाह दी गई है कि वे केवल प्रमाणित और वैध दवाइयां ही खरीदें।
विशेषज्ञों का कहना है कि नकली और घटिया क्वालिटी की दवाओं के सेवन से गंभीर स्वास्थ्य जोखिम हो सकते हैं। इसलिए मरीजों को हमेशा डॉक्टर की पर्ची और प्रमाणित फार्मेसी से दवा खरीदने की सलाह दी जाती है।
#CDSCO #NSQDrugs #FakeMedicines #DrugSafety #HealthAlert #QualityCheck #PharmacyWarning #MedicalNews