दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मंजूरी, सिंगर ने ली चुटकी!


आज की दिल्ली / इंडियन न्यूज़ ऑनलाइन :
डैटसन (DATSUN) ने बीएस6 रेडीगो फेसलिफ्ट का भारत में खुलासा कर दिया है, इसकी कीमत का भी खुलासा कर दिया गया है। डैटसन रेडी-गो बीएस6 की कीमत 2.83 लाख रुपये (एक्स शोरूम) रखी गयी है, यह डीलरशिप में भेजी जा रही है।
हाल ही में डैटसन रेडी-गो बीएस6 को डीलरशिप में देखा गया है। इसे छह वैरिएंट तथा छह रंग विकल्प में लाया जाएगा, कंपनी इसे ऑटोमेटिक वैरिएंट में भी लाने वाली तथा इसके टॉप वैरिएंट की कीमत 4।77 लाख रुपये (एक्स शोरूम) रखी गयी है।
डैटसन रेडी-गो का मौजूदा मॉडल दो इंजन 0.8-लीटर और 1.0-लीटर पेट्रोल विकल्प में मौजूद है। इसका 0.8-लीटर इंजन 53 बीएचपी का पॉवर और 72 न्यूटन मीटर का टॉर्क उत्पन्न करता है, वहीं 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन 67 बीएचपी का पॉवर और 91 न्यूटन मीटर का टॉर्क प्रदान करता है। दोनों ही इंजन को बीएस6 अपडेट के साथ लाया गया है।
इस कार के फ्रंट में नया बड़ा ग्रिल दिया गया है, ग्रिल में क्रोम की बाउंड्री लाइन मिलती है। इसके साथ ही कार में एल आकार के एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट दिए गए है, साइड हिस्स में फ्रंट फेंडर में डैटसन की बीजिंग दी गयी है तथा स्टील व्हील दिए गये है।
पीछे हिस्से में एलईडी टेल लाइट तथा स्पोइलेर लगाया गया है। सामने व पीछे स्किड प्लेट भी लगाये गये है, वहीं रूफ पर पारंपरिक एंटीना देखने को मिलता है। इसमें ड्राइवर एयरबैग, ईबीएस के साथ एबीडी, रिवर्स पार्किंग सेंसर, सीटबेल्ट रिमाइंडर जैसे कई सुरक्षा फीचर्स दिए गए हैं।
डैटसन रेडी-गो बीएस6 में 8.0 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी दिया जा गया है, जो एप्पल कार प्ले और एंड्रॉइड ऑटो को स्पोर्ट करता है। इसके साथ ही रियर व्यू कैमरा भी दिया गया है। कंपनी ने इसमें मैन्युअल व ऑटोमेटिक दोनों गियरबॉक्स का विकल्प दिया है।
पिछले कई महीनों से कंपनी रेडी-गो की रोड टेस्टिंग का रही थी, जिसके बाद इस कार को अब डीलरशिप में पहुंचाया जा रहा है। कंपनी जल्द ही इसकी डिलीवरी भारत में शुरू कर सकती है, आने वाले दिनों में इसकी तस्वीरें भी सामने आ सकती है।
डैटसन रेडी-गो बीएस6 भारतीय बाजार में मारुति अल्टो, मारुति एस-प्रेसो तथा रेनोल्ट क्विड को टक्कर देती है। इसके सभी प्रतिस्पर्धियों को बीएस6 अवतार में उतर दिया गया है, लेकिन कीमत के लिहाज से यह बाजी मार जाती है।
विषय