सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

Fwd: सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की अगुवाई में हुई फूलों की होली

Journalist Today Network2 मिनट में पढ़ें

NEW DELHI/ YOGRAJ SHARMA/ AAJ KI DELHI सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की अगुवाई में हुई फूलों की होली रविवार को भूतनाथ मार्केट के पास सुंदरकांड के पाठ के साथ हुई 13वीं संगोष्ठी लखनऊ…

NEW DELHI/ YOGRAJ SHARMA/ AAJ KI DELHI

सनातन
ध्वज वाहिका सपना गोयल की अगुवाई में हुई फूलों की होली

रविवार को भूतनाथ मार्केट के
पास सुंदरकांड के पाठ के साथ हुई 13वीं संगोष्ठी

लखनऊ रविवार 7 अप्रैल। सत्य सनातन नारी शक्ति-लक्ष्मण पुरी, की ओर
से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की अगुवाई में रविवार दिनांक 7 अप्रैल 2024 को सत्य
सनातन नारी शक्ति की 13वीं संगोष्ठी सावित्री प्लाजा भूतनाथ मार्केट B 209 में आयोजित
की गई। इस अवसर पर सत्य सनातन नारी शक्ति लोक होली मिलन समारोह भी हुआ। उसमें फूलों
की होली विशेष रूप से आकर्षण का केन्द्र बनी।

सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल ने इस 13वीं संगोष्ठी में बताया कि
जिस तरह से उनके एक मात्र संयोजन में बीते माह 10 मार्च को पांच हजार महिलाओं के साथ
झूलेलाल घाट में वृहद स्तर पर राष्ट्रीय स्तर का सुंदरकांड का महा पाठ करवाया गया उसी
तरह उस अभियान को, अब देश के तीर्थ स्थलों पर भी प्रशासनिक अनुमति के आधार पर भव्य
रूप से जारी रखा जाएगा। सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल ने हिन्दुओं का आवाहन किया कि
हिंदू अपने अपने स्थानीय मंदिरों पर हर मंगलवार को एकत्र होकर सुंदरकांड का पाठ अवश्य
करें। उन्होंने बताया कि इस साल सावन महीने में पांच सौ मंदिरों में महिलाएं एकत्र
हो कर सुंदरकांड का पाठ करेंगी। सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल के संकल्प को धरातल पर
साकार करने में उनके द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर गठित 51 शक्तिपीठ सनातनी महिला समूह
अहम् भूमिका अदा कर रहे हैं। सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल ने बताया कि उत्तर प्रदेश
के जिले पीलीभीत, बरेली, मुरादाबाद, नोएडा, गाजियाबाद, आगरा, लखीमपुर, रायबरेली, बनारस,
सुल्तानपुर, बाराबंकी, अयोध्या नगरी, बदायूं, बिजनौर, अमरोहा, सीतापुर, कानपुर, जौनपुर
सहित प्रदेश के पचास गांव और देश में मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, उड़ीसा, कर्नाटक,
महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, बिहार, तमिलनाडु तक में यह अभियान पहुंच चुका है। विदेशों
में मॉरिशस, अमेरिका, साउथ अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात तक में यह अभियान सक्रिय
हैं। सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल के अनुसार भगीरथ ने अपने पूर्वज राजा सगर के साठ
हजार पुत्रों को जिस तरह मुक्ति दिलवायी थी उसी तरह उनका भी संकल्प, मानव जाति का कल्याण
करना है। इसकी प्रेरणा उन्हें साल 2022 में बाबा अमरनाथ से मिली थी। सनातन ध्वज वाहिका
सपना गोयल ने बताया कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को प्रभु श्रीराम के अनुज लक्ष्मण
के नाम पर बसी लक्ष्मणपुरी, के मूल नाम को लोकप्रिय करवाने और सनातन धर्म के पुनरुत्थान
के लिये वह बीते कई वर्षों से मंदिर निर्माण और मंदिरों के जीर्णोद्धार का कार्य करवा
रही हैं। जनजागृति के लिए समय-समय पर वह जगह-जगह पर भंडारे भी करवाती हैं। इसके साथ
ही उनके द्वारा तीर्थों पर भी सेवाएं और भंडारे आयोजित किये जा रहे हैं। सनातन ध्वज
वाहिका सपना गोयल के प्रयासों से धर्म जागरण के साथ-साथ नारी सशक्तिकरण को भी बल मिल
रहा है।

भवदीय

सपना गोयल,

संस्थापक - श्री परमान्द हरि हर मन्दिर

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें