दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मंजूरी, सिंगर ने ली चुटकी!


आज की दिल्ली / इंडियन न्यूज़ ऑनलाइन :
हज़ारीबाग जिला अंतर्गत बरही थाना क्षेत्र अंतर्गत गया रोड की रहने वाली रिचा कुमारी पिता सहदेव प्रसाद अंजना को पिछले 26 मई को उसकी ही पड़ोसन महिला अनिता देवी पति शिव नाथ यादव ने अपने पति के सहयोग से राजस्थान में बेचने का काम किया। रिचा की बहन अनिता देवी के बच्चों को पढ़ाने का काम करती थी। दोनों घरों में अच्छा रिश्ता बन जाने के बाद अनिता देवी के यहां रिचा कभी कभी उनकी मदद करने चली जाती थी, बस कुछ ही दिनों के बाद 26 मई को अनिता देवी बहला फुसलाकर ले गई। जिसके बाद वह घर वापस नही लौटी।
रिचा के पिता भी बाहर में रहने के कारण व लॉक डाउन में फंस जाने के कारण घर पर मौजूद नही थे। रिचा की बहनों ने जब अनिता देवी से पूछताछ किया तो उन्होंने कहा कि वह उनके मायके कुछ काम से गई हैं, लेकिन काफी दिन हो जाने के बाद भी उसका पता नही चल पाया। 26 मई को रिचा का फोन आया कि अनिता देवी ने उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी, उसे बचा लो। उसने ही बताया कि उसे राजस्थान के भरतपुर में बेच दिया गया है। तत्काल उसके पिता सहदेव प्रसाद अंजना अपने गांव बिहार से बरही पहुंचे और घटना की पूरी जानकारी प्राप्त किया।
जिसके बाद उन्होंने खोजबीन जारी किया। महिला अनिता देवी से काफी पूछताछ किया, लेकिन उसने यह बातें नही बताई। रिचा के पिता ने बताया कि उनकी बेटी को अनिता देवी ने डेढ़ लाख रुपये में सौदा कर उसे बेचने का काम किया था। जब वहां रिचा के साथ मारपीट होने लगा, तब जाकर वह किसी प्रकार वहाँ से भागने में सफल हुई। जहां उसे इटखोरी चतरा की रहने वाली अंशु कुमारी नाम की महिला मिली। जहां उसे बेचा गया था, उसी की रिश्तेदार थी। उसको पूरी जानकारी मिलने के बाद अंशु ने तत्काल उसे लेकर वहां से भाग निकली।
उसके साथ उसकी ही बहन, जो नाबालिग है। वह भी भाग निकली। नाबालिग लड़की और अंशु ने बताया कि उसके सौतेले पिता है, जो परस्पर नाजायज सम्बन्ध बनाने का प्रयास करते थे। इतना ही नही आवाज उठाने पर उनकी मां ही उन्हें डांट फंटकार कर मना कर देती थी। अंशु कुमारी बताती हैं कि मुझसे यह सब देखा नही गया और दोनों को बचाकर भाग निकली। जहां से भागी थी, वहां के लोगों ने काफी पीछा किया लेकिन भागने में सफल रही और किसी प्रकार बरही थाना पहुंची।
इधर तुरन्त बरही पुलिस वहां का थाना पहुंचकर तीनों युवती को लेकर सोमवार को बरही थाना पहुंचे। जहां बरही पुलिस को युवती ने सारी बातों से अवगत कराया, तत्काल बरही पुलिस ने गया रोड की रहने वाली महिला अनिता देवी को गिरफ्तार किया। बरही पुलिस अनिता देवी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। बरही पुलिस दोनों लड़की व अंशु को सबसे पहले बरही अनुमंडलीय अस्पताल लाया, जहां नाबालिग लड़की का तबियत बिगड़ने पर सलाईन व प्राथमिक उपचार भी किया गया। बरही थाना से सौरभ कुमार व महिला पुलिस व रिचा के पिता राजस्थान गए थे, जहां से सभी को रिकवर कर वापस लौटे है।
अंशु कुमारी बताती हैं कि राजस्थान में पुरुष के तुलना में लड़कियों की संख्या कम हैं। वहां के लोग जिस्म के भूखे होते है। वहां के लोग पैसे देकर शादी करते है लेकिन उनके परिवार वाले अक्सर उनपर गन्दी नजर रखते है। बताते हुए कहा कि मैं भी एक लड़की हूं, इनका दर्द समझ सकती हूं। मानवता को देखकर हमने इनकी मदद की। हालांकि हमारे परिवार वाले इस बात को लेकर नाराज भी हैं लेकिन मैं खुश हूँ कि एक बेटी को उनके पिता से मिलाया और उसकी जान बचाई।
वहीं रिचा कुमारी बताती हैं कि उन्हें शादी का झांसा देकर राजस्थान भेजा गया था। लेकिन वहां उन्हें बेच दिया गया। जहां रहने वाले लोग बहुत बुरे थे, उनके साथ बहुत मारपीट किया करते थे। साथ ही कहा कि अनिता देवी के बहलावा में आकर उन्होंने ऐसा काम किया लेकिन पता नही था कि एक महिला होकर भी वह इतना गिरा हुआ कार्य करेगी।
-Sanjay Mehta