दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मंजूरी, सिंगर ने ली चुटकी!


आज की दिल्ली / इंडियन न्यूज़ ऑनलाइन :
संजय मेहता एवं अशोका यूनिवर्सिटी के कुछ छात्रों ने मिलकर मजदूरों को फ्लाइट द्वारा घर लाने का लक्ष्य तय किया है. इस अभियान के पहले चरण में 43 मजदूरों को घर भेजे जाने की पूर्व तैयारी कर ली गयी थी. इसी अभियान के तहत 6 जून को 22 मजदूरों को फ्लाइट द्वारा मुंबई से राँची लाया गया है. जिसमें दो मजदूर हजारीबाग के बरही प्रखंड अंतर्गत मलकोको पंचायत के हैं एवं बीस मजदूर कोडरमा के डोमचांच प्रखंड के हैं. मजदूर इंडिगो एयरलाइन्स की फ्लाइट संख्या 6ई6179 से लगभग 9 बजे राँची पहुँचे। इसी फ्लाइट से 7 जून को 21 और मजदूर लगभग 9 बजे राँची पहुंचेंगे.
संजय ने बताया कि संयुक्त प्रयास के बल पर हम इस मिशन को अंजाम दे रहे हैं. 43 मजदूरों का टिकट इंडिगो एयरलाइन्स में बुक किया गया. जो मजदूर परिवार के सदस्यों के साथ हैं उनके पारिवारिक सदस्यों का भी टिकट साथ में बुक किया गया. मजदूरों को मुंबई में घर से रिसीव कर बस में बिठाकर एयरपोर्ट लाया गया. राँची पहुँचने पर मजदूरों को खाने के पैकेट्स दिए गए. उसके बाद मजदूरों को ससम्मान एसी बस में बैठाकर घर तक भेजा गया.
43 मजदूर हज़ारीबाग जिले के बरही, बरकट्ठा एवं कोडरमा जिले के मरकच्चो एवं डोमचांच प्रखंड के निवासी हैं. लाए जाने वाले मजदूर पहली बार फ्लाइट की यात्रा कर रहे हैं. ज्ञात हो की संजय मेहता 29 मार्च 2020 से एक हेल्पलाइन चला रहे हैं। हेल्पलाइन में मजदूरों ने अपनी परेशानी बतायी थी। उन्हें मदद पहुँचायी गयी एवं अब उन्हें फ्लाइट द्वारा झारखंड लाया गया ।
महाराष्ट्र और झारखंड सरकार के प्रति जताया आभार
इस अभियान को पूरा करने में कई कागजी औपचारिकताओं को पूरा करना पड़ा. इस दौरान महाराष्ट्र एवं झारखंड सरकार का पर्याप्त सहयोग मिला. राँची के उपायुक्त राय महिपात रे के प्रति आभार जताते हुए संजय मेहता ने कहा कि हमारे निवेदन को स्वीकार करते हुए उन्होंने मजदूरों के लिए बस का इंतजाम किया यह प्रशंसनीय है. सामूहिक प्रयासों के बल पर ही अच्छे काम संभव हो पाते हैं. ज्ञात हो कि संजय ने इस बावत 1 जून को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को पत्र लिख कर सूचित किया था और मजदूरों के राँची पहुँचने पर है आवश्यक प्रशासनिक मदद का आग्रह किया था.
और मजदूरों को लाएंगे घर : संजय
संजय मेहता इस अभियान को राज्य से बाहर रहते हुए अंजाम दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि यदि सारी स्थिति सकारात्मक रही तो हम और मजदूरों को फ्लाइट द्वारा घर लाएंगे. संजय ने बताया कि हेल्पलाइन में देश के कोने कोने से लोगों का संदेश प्राप्त हो रहा है। सभी मजदूर घर आने की इच्छा जता रहे हैं। ज्ञात हो की संजय मेहता 2019 में झारखंड विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। झारखंड के सबसे युवा प्रत्याशी के रूप में उन्होंने बरही विधानसभा से चुनाव लड़ा था. संजय हज़ारीबाग जिला अंतर्गत बरही निवासी हैं.
-Sanjay Mehta