दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मंजूरी, सिंगर ने ली चुटकी!


पहले स्थान पर रहने वाली झांकी को मिलेगा 21 हजार का नकद पुरस्कार -स्टेडियम के तीनों प्रवेश द्वार पर वितरित होगा महाप्रसाद -परशुराम चौराहे से निकली वाहन रैली -जगदीश चौक से निकली…
पहले स्थान पर रहने वाली झांकी को मिलेगा 21 हजार का नकद पुरस्कार
-स्टेडियम के तीनों प्रवेश द्वार पर वितरित होगा महाप्रसाद
-परशुराम चौराहे से निकली वाहन रैली
-जगदीश चौक से निकली निमंत्रण यात्रा
उदयपुर,
06 अप्रैल। भारतीय नववर्ष समाजोत्सव समिति के तत्वावधान में भारतीय नववर्ष
चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर 9 अप्रैल को होने वाली विशाल शोभायात्रा में
हजारों की संख्या में मातृशक्ति परम्परागत परिधान में कलश लेकर चलेंगी।
इसके लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। शनिवार से कलश वितरण प्रारंभ कर दिया
गया।
समाजोत्सव समिति के
संयोजक रविकांत त्रिपाठी ने बताया कि विद्या निकेतन सेक्टर-4 में आयोजित
बैठक में कलश यात्रा प्रमुख संयोजक दिनेश भट्ट, कलश यात्रा संयोजक अलका
मूंदड़ा, कलश यात्रा के सहयोगी नानालाल वया, सीमा खटीक, कविता जोशी,
समाजोत्सव समिति की उपाध्यक्ष रजनी डांगी, संरक्षक विष्णु नागदा, समाजसेवी
प्रकाश अग्रवाल आदि की उपस्थिति में महिलाओं को कलश वितरण किया गया। वितरण
से पूर्व मंगल कलश का विधि विधान से पूजन भी किया गया।
संयोजक
त्रिपाठी ने बताया कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रेष्ठ तीन झांकियों
को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रथम स्थान पर रहने वाली झांकी को 21 हजार,
द्वितीय को 11 हजार तथा तृतीय को 5 हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया
जाएगा।
महाराणा भूपाल
स्टेडियम में होने वाली धर्मसभा में आने वाले श्रद्धालुओं के महाप्रसाद को
लेकर भी व्यवस्थाएं शुरू हो गई हैं। महाप्रसाद वितरण के लिए महाराणा भूपाल
स्टेडियम के तीनों द्वारों पर तीन-तीन टोलियां उपस्थित रहेंगी।
इस
बीच, नव वर्ष समाज उत्सव समिति केशव नगर इकाई की टोली ने नगर संयोजक कुंदर
चौहान के नेतृत्व में जगदीश मंदिर से घंटाघर, बड़ा बाजार, सिंधी बाजार,
मालदास सेहरी, हाथीपोल, गणेश घाटी होकर पुनः जगदीश मंदिर तक व्यापारिक
प्रतिष्ठानों पर पीले चावल और आमंत्रण पत्रक देकर 9 अप्रैल के कार्यक्रम
में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया।
इसी
प्रकार, समर्थ गुरु रामदास नगर इकाई के संयोजक संदीप पानेरी और महेंद्र
ओझा के नेतृत्व में परशुराम चौराहे से वाहन रैली निकाली गई। यह रैली मुख्य
मार्गों के व्यापारिक प्रतिष्ठान और सभी समाज जन से सम्पर्क करती हुई आगे
बढ़ी और सभी से नववर्ष के उत्सव में शामिल होने का आग्रह किया गया।
सादर प्रकाशनार्थ