सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

Press Note 408 Wangmai Isthapna

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

प्रेस नोट
गायत्री ज्ञान मंदिर का ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत में 408वाँ युगऋषि ऋषि वाङ्मय की स्थापना

‘‘सदज्ञान व्यक्ति को नर से नारायण बना सकता है’’........उमानंद शर्मा।

गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत ‘‘इरम कॉन्वेट कालेज कुर्सी रोड, लखनऊ’’ में गायत्री परिवार के संस्थापक युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित सम्पूर्ण 79 खण्डों का 408वाँ ऋषि वांड़मय की स्थापना कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। उपरोक्त साहित्य गायत्री परिवार की सक्रीय कार्यकर्ता हंस जी ने अपने सम्मानित पूर्वजों की स्मृति में भेंट किया साथ-साथ उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक/शिक्षिकाओं को भी एक-एक अखण्ड ज्योति पत्रिका भेंट की।
इस अवसर पर वाङ्मय स्थापना अभियान के मुख्य संयोजक उमानंद शर्मा ने कहा कि ‘‘सद्ज्ञान व्यक्ति को नर से नारायण बना सकता है। श्री हंस जी ने भी अपने विचार व्यक्त किये। संस्थान की प्रधानाचार्या श्रीमती शाइमा खान जी ने धन्यवाद ज्ञापन व्यक्त किया।

इस अवसर पर उमानंद शर्मा, सर्वश्री अनिल भटनागर, किशोर अरोड़ा, हंस जी, संस्थान की प्रधानाचार्या श्रीमती शाइमा खान, प्रशासनिक अधिकारी श्री आर. के. बाजपेयी, श्रीमती महज़मी हाशमी, सहित शिक्षक/शिक्षिकायें एवं छात्र-छात्रायें उपस्थित थे।

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें