सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

Triumph ने भारत में लॉन्च की 2020 Street Triple RS, 11.13 लाख रुपये है शुरुआती कीमत, जानिए फीचर्स

vinay motiani1 मिनट में पढ़ें

आज की दिल्ली / इंडियन न्यूज़ ऑनलाइन






Triumph मोटरसाइकिल इंडिया ने आखिरकार देश में नई 2020 स्ट्रीट ट्रिपलर RS को लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत 11.13 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है। इस बाइक को कंपनी ने कुछ नए बदलाव कर बाजार में उतारा है। बाइक के नए मॉडल में Triumph ने Moto2 क्लास का इंजन दिया है।

बाइक में रिवाइज्ड ट्विन-हैडलैंप डिजाइन, स्लीकर एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट्स दी गई हैं। वहीं बाइक को शार्प लुक देने के लिए फ्यूल टैंक, बैली पैन और टेल सेक्शन में बदलाव किए गए हैं। नए फीचर्स के साथ यह बाइक बिल्कुल नई लगती है। बाइक में टीएफटी इंस्ट्रूमेंट पैनल को भी रिवाइज्ड करके उसमें नी लेआउट दी गई है। इसी के साथ नए कलर्स और नए बॉडी ग्राफिक्स की पेशकश की गई है।

इसमें 765सीसी का 3 सिलेंडर वाला इंजन दिया गया है जो कि 1750 आरपीएम पर 121 बीएचपी की पावर और 9350 आरपीएम पर 79 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें फर्स्ट और सेकेंड गियर शॉर्टर है और स्टैंडर्ड अप/डाउन क्विकशिफ्टर भी दिया गया है। इसी के साथ स्लिप और एसिस्ट कल्च स्टैंडर्ड दिया गया है।

इसके अलावा मोटरसाइकिल का चेसिस, सस्पेंशन और ब्रेक अनलॉक किए गए हैं। वहीं इसमें 5-इंच का फुल-कलर डिस्प्ले मिलता है जिसे नए लेआउट और ग्राफिक्स के साथ अपडेट किया गया है। इस बाइक का वजन 166 किलोग्राम है। हालांकि यह अपने सेगमेंट में सबसे हल्की मोटरसाइकिलों में से एक है। कंपनी ने इसकी बुकिंग शुरू कर दी है। जबकि उम्मीद है कि इसकी डिलीवरी जून में शुरू हो सकती है।

विषय

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें