सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

UP: दरोगा ने महिला पत्रकार से हवस मिटाने के लिये की शादी.. मन भर गया तो धक्के मार घर से भगाया

vinay motiani2 मिनट में पढ़ें

आज की दिल्ली / इंडियन न्यूज़ ऑनलाइन

मेरठः जब प्रदेश की सुरक्षा में लगी पुलिस ही रक्षक की जगह भक्षक बन जाये तो इससे बुरा और क्या हो सकता है। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जिससे पुलिस महकमे में खलबली मच गई है। यहां एक दरोगा पर लव सेक्स और धोखे का मामला सामने आया है। खाकी वर्दी पहने इस दरोगा का बाहरी चेहरा तो कुछ और है जबकि अंदर से यह शैतान निकला। श्रीचंद नामक दरोगा ने पहले महिला पत्रकार से शादी की और रीति- रिवाज के साथ शादी करने के बाद महिला के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया।

युवती ने दरोगा पर जब यह दबाव बनाया कि वह उसे अपने घर में लेकर जाये और अपने साथ रखें तो दरोगा ने इस पर साफ इनकार कर कर दिया। अब पीड़िता ने एसएसपी ऑफिस पहुंच कर इंसाफ की गुहार लगाई है। पीड़िता ने मेरठ के थाना सरधना क्षेत्र के रहने वाले दरोगा श्रीचंद पर आरोप लगाया है कि दरोगा ने पहले तो उससे शादी की और शादी के बाद में लगातार उसके साथ रेप करता रहा। इस दौरान वह सिर्फ अपनी हवस मिटाने के लिये पीड़िता के साथ भविष्य में जिंदगी बिताने के बड़े-बड़े वादे करता रहा। जब उसका मन भर गया तो फिर धक्के मारकर पीड़िता को घर से बाहर निकाल दिया और यह धमकी दी कि अगर ये बात किसी को बताई तो उससे बुरा कोई नहीं होगा।

आरोपी दरोगा फिलहाल बुलंदशहर में तैनात है, पीड़िता की मानें तो दरोगा ने शादी भी की और उसके साथ शादी-शुदा जिंदगी भी गुजारी लेकिन जब पीड़िता ने दरोगा से कहा कि अपने घर ले जाकर उसे साथ में रखें तो दरोगा ने साफ इंकार कर दिया और पीड़िता को धक्के मारकर घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता ने दरोगा के खिलाफ जालसाजी और रेप के मामले में मुकदमा दर्ज करने के लिए आज पीड़िता ने एसएसपी ऑफिस पहुंच कर इंसाफ की गुहार लगाई है।

विषय

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें