सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
धर्म

Valentine’s Day से पहले क्यों टूट जाते हैं कई रिश्ते? ज्योतिष और मनोवैज्ञानिक कारणों ने खोले बड़े राज

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

वैलेंटाइन डे को प्यार और रिश्तों का खास दिन माना जाता है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि इसी दिन से ठीक पहले कई कपल्स के बीच ब्रेकअप की खबरें सामने आती हैं। विशेषज्ञों के अनुसार यह सिर्फ इत्तेफाक नहीं, बल्कि इसके पीछे ज्योतिषीय और मनोवैज्ञानिक दोनों तरह के कारण हो सकते हैं।

मशहूर ज्योतिष और न्यूमेरोलॉजिस्ट गार्गी जेटली का कहना है कि फरवरी के मध्य में ग्रहों की स्थिति और ऊर्जा का बदलाव कई लोगों के रिश्तों में तनाव बढ़ा सकता है। वहीं अंकज्योतिष के अनुसार भी कुछ तारीखें भावनात्मक फैसलों को प्रभावित करती हैं, जिससे रिश्तों में मतभेद बढ़ने की संभावना रहती है।

मनोवैज्ञानिकों के अनुसार वैलेंटाइन डे से पहले रिश्तों पर बढ़ता सामाजिक दबाव, अपेक्षाएं और तुलना भी ब्रेकअप की बड़ी वजह बनती है। कई लोग इस दिन को लेकर अपने रिश्ते की सच्चाई पर विचार करते हैं और अगर उन्हें रिश्ता सही नहीं लगता तो वे अलग होने का फैसला ले लेते हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए खुलकर बातचीत, एक-दूसरे की भावनाओं को समझना और बिना दबाव के फैसले लेना जरूरी है। प्यार का असली मतलब केवल एक दिन का जश्न नहीं, बल्कि भरोसे और समझदारी के साथ रिश्ते को निभाना होता है।

धर्म की और ख़बरें

सभी देखें