सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

Whatsapp यूजर्स के लिए अलर्ट! खतरे में पड़ा आपका मोबाइल नंबर

vinay motiani2 मिनट में पढ़ें

आज की दिल्ली / इंडियन न्यूज़ ऑनलाइन :

नई दिल्लीः व्हाट्सऐप का इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए अलर्ट. सोशल मीडिया ऐप पर एक ऐसे बग का पता चला है, जो कि आपके मोबाइल नंबर को खतरे में डाल सकता है. इस बग की वजह से यूजर का मोबाइल नंबर आसानी से गूगल पर सर्च किया जा सकता है, जिससे हैकर कुछ भी कर सकते हैं.

बग ढूंढने वाले रिसर्चर का दावा है कि मोबाइल नंबरों को गूगल सर्च पर इंडेक्सड किया जा रहा है, जिससे किसी को भी आसानी से इसके बारे में पता चल सकता है. यह बग व्हाट्सऐप के क्लिक टू चैट फीचर पर मिला है. अतुल जयराम नाम के व्यक्ति ने इस बग को खोजा है, जिसके अनुसार नंबर सर्च होने से किसी भी व्यक्ति की प्राइवेसी पर आंच आ सकती है.

बिना फोन नंबर सेव किए कर सकते हैं चैट

क्लिक टू चैट ऑप्शन से कोई भी व्यक्ति बिना किसी का नंबर सेव किए आसानी से चैट कर सकता है. जयराम ने कहा कि ऐसे में जो लोग इस तरह से चैट करते हैं, उनका फोन नंबर आसानी से गूगल सर्च रिजल्ट में आ जाता है, क्योंकि सर्च इस फीचर का मेटाडाटा इंडेक्स कर लेती है.

जयराम ने कहा कि यूजर का फोन नंबर प्लेन टेक्सट में URL -- https://wa.me/<phone_number> पर दिखने लगता है, जो स्कैम करने वालों के लिए आसानी से डाटा इकठ्ठा करने में मदद करता है.

3 लाख नंबर किए गए इंडेक्स

जयराम का दावा है कि उसने करीब 3 लाख ऐसे नंबरों को खोज निकाला है, जो गूगल पर इंडेक्स किए गए हैं. नंबर लीक होने से हैकर कभी भी उनको मैसेज भेज सकता है, कॉल कर सकता है या फिर डार्क वेब पर उसको बेच सकता है. व्हाट्सऐप प्रोफाइल पर मौजूद फोटो को देखने के अलावा रिवर्स इमेज सर्च से वो ऐसे व्यक्तियों के अन्य सोशल मीडिया अकाउंट के बारे में भी जान सकता है.

विषय

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें