दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मंजूरी, सिंगर ने ली चुटकी!


IMF-विश्व बैंक की वार्षिक बैठक में हरित
विकास, महत्वपूर्ण खनिजों के चक्रीय उपयोग और
रोजगार सृजन पर रखे विचार
पटना, 23 अक्टूबर। वर्ल्ड ह्यूमन राइट्स ऑर्गनाइजेशन (WHRO) के नेशनल प्रेसिडेंट, एजुकेशन विंग, डॉ. निलेश नारायण प्रसाद ने थाईलैंड की
राजधानी बैंकॉक में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) और विश्व बैंक समूह (WBG) की वार्षिक बैठक 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने
इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय आयोजन में स्पीकर पैनलिस्ट के रूप में भाग लेकर
वैश्विक विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
12 से 18 अक्टूबर 2026 तक बैंकॉक स्थित
क्वीन सिरिकिट नेशनल कन्वेंशन सेंटर (QSNCC) में आयोजित इस बैठक की मेजबानी थाईलैंड के वित्त मंत्रालय
और बैंक ऑफ थाईलैंड ने की। आयोजन में 191 देशों के 17,000 से अधिक
प्रतिनिधियों सहित वित्तीय एवं नीतिगत क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया।
डॉ. प्रसाद ने 14 और 16 अक्टूबर को आयोजित दो उच्चस्तरीय राउंड टेबल में ‘क्रिटिकल मिनरल्स सर्कुलैरिटी फॉर ग्रीन
ग्रोथ एंड जॉब्स’ विषय पर अपने
विचार रखे। इस विषय के तहत हरित विकास, महत्वपूर्ण खनिजों के पुनर्चक्रण एवं चक्रीय उपयोग और
रोजगार सृजन जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।
डॉ. निलेश नारायण
प्रसाद ITA INDIA के निदेशक एवं ऑक्सफोर्ड बिजनेस कॉलेज, पटना के प्राचार्य भी हैं। अंतरराष्ट्रीय
मंच पर उनकी भागीदारी को बिहार के शैक्षणिक जगत के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा
रहा है।
डॉ. प्रसाद पटना लौट आए हैं। उन्होंने ITA INDIA और ऑक्सफोर्ड
बिजनेस कॉलेज के विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा
शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया। WHRO के एजुकेशन विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में उनकी इस
भागीदारी से संगठन की शैक्षणिक एवं वैश्विक गतिविधियों को भी नई पहचान मिलने की
उम्मीद है।