सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

Xiaomi Mi Box 4K की पहली सेल आज, जानें दाम

vinay motiani1 मिनट में पढ़ें

आज की दिल्ली /इंडियन न्यूज़ ऑनलाइन

नई दिल्ली शाओमी ने इसी हफ्ते एक ऑनलाइन इवेंट में Mi Box 4K भारत में लॉन्च किया। कंपनी की यह स्ट्रीमिंग डिवाइस रिमोट क्रंट्रोल के साथ आती है। आज शाओमी मी बॉक्स 4के को पहली बार देश में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
शाओमी मी बॉक्स की कीमत 3,499 रुपये है और इसकी बिक्री mi.com पर दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। यह डिवाइस ब्लैक कलर में ही लॉन्च की गई है। मी बॉक्स स्ट्रीमिंग डिवाइस 4के कॉन्टेन्ट और HDR सपॉर्ट करता है। इसके अलावा यह डॉल्बी ऑडियो और DTS 2.0+ डिजिटल आउट भी सपॉर्ट करता है। इसमें बिल्ट-इन क्रोमकास्ट है और यह ऐंड्रॉयड टीवी 9.0 पर चलता है।

मी बॉक्स 4के में 2.0 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर 64-बिट प्रोसेसर दिया गया है। इसमें माली 450 जीपीयू भी है। शाओमी की इस डिवाइस में 2 जीबी रैम व 8 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। इसमें HDMI पोर्ट, यूएसबी 2.0 पोर्ट और ब्लूटूथ 4.2 सपॉर्ट मिलता है।

रिमोट कंट्रोल जो मी बॉक्स के साथ आता है, उसमें ऊपर की तरफ गूगल असिस्टेंट के लिए एक अलग बटन मौजूद है। यूजर्स बटन पर प्रेस कर वॉइस सर्च के लिए गूगल असिस्टेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें NetFlix और Amazon Prime Video के लिए भी बटन दिए गए हैं। मी बॉक्स में 1 हजार से ज्यादा क्रोमकास्ट इनेबल ऐप्स हैं। इनमें डिज्नी+ हॉटस्टार, यूट्यूब आदि शामिल हैं।

इस बॉक्स में एक डेटा सेवर ऑप्शन भी है जिससे यूजर्स 100एमबी, 500 एमबी और 1 जीबी डेटा खर्च होने पर अलर्ट पा सकते हैं। क्रोमकास्ट के साथ यूजर्स अपने फोन, टैबलेट और लैपटॉप को टीवी पर कास्ट कर सकते हैं और हाई-स्पीड स्ट्रीमिंग व एचडी विडियो प्लेबैक का लुत्फ पा सकते हैं।

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें