उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का हरिद्वार में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज पश्चिम बंगााल, बिहार और उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। वे सवेरे पश्चिम बंगाल में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर के प्लेटिनम जयंती समारोह में भाग लेंगे और सभा को भी संबोधित करेंगे।
प्रधानमंत्री दोपहर में बिहार के वैशाली जिले में नीतीश सेतु का लोकार्पण करेंगे। यह पुल गंगा नदी पर करीब चार हजार दो सौ अस्सी करोड़ रुपये की लागत से बना है। लगभग बीस किलोमीटर लंबा यह पुल पटना जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 22 पर कच्चे दरगाह को वैशाली जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 322 पर बिदुपुर से जोड़ेगा। इस पुल के बनने से मौजूदा महात्मा गांधी और जय प्रकाश सेतु पर यातायात का दबाव कम होगा तथा उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच यातायात समय घटेगा।
श्री मोदी बिहार में सड़क संपर्क, ऊर्जा, शहरी बुनयादी ढांचा, जल संसाधन, शिक्षा, स्वास्थ्य और परिवहन से जुड़ी करीब 34 हजार चार सौ 70 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं से राज्य में बुनियादी ढांचा और लोक सेवाएं मजबूत बनेंगी। वे इस अवसर पर जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी शाम को लखनऊ में पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। शैक्षणिक सत्र 2021-22 में शुरू किया गया कौशल दीक्षांत समारोह अब कौशल विकास के क्षेत्र में उत्कृष्टता को सम्मानित करने तथा प्रशिक्षित युवाओं को प्रशिक्षण से रोजगार का अवसर प्रदान कराने वाला एक वार्षिक राष्ट्रीय मंच बन गया है। इस वर्ष औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों, राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थानों तथा प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण संस्थानों के 52 राष्ट्रीय स्तर के शीर्ष विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाएगा।
स्रोत: प्रसार भारती (पीबी-शब्द)
संपादक, आज की दिल्ली







