उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का हरिद्वार में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार


पेट्रोलियम और गैस पर भारत-नेपाल संयुक्त कार्य समूह की छठी बैठक कल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई। बैठक में भारत के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय तथा नेपाल के उद्योग, वाणिज्य और आपूर्ति मंत्रालय के अधिकारियों ने भाग लिया। दोनों देशों के अधिकारियों ने दि्वपक्षीय उर्जा सहयोग के क्षेत्र में इसे महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। दोनों पक्षों ने जारी पेट्रोलियम परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने पेट्रोलियम क्षेत्र में नए मूलभूत ढांचे के विकास के अवसरों पर भी चर्चा की। संपूर्ण ऊर्जा मूल्य श्रृंखला में आपसी सहयोग चर्चा का एक अन्य प्रमुख विषय भी था। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि बैठक में ऊर्जा साझेदारी को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।
स्रोत: प्रसार भारती (पीबी-शब्द)
संपादक, आज की दिल्ली







