सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi

उत्तराखंड: उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ ही छठ महापर्व सम्पन्न

योगराज शर्मा1 मिनट में पढ़ें
उत्तराखंड: उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ ही छठ महापर्व सम्पन्न

लोक आस्था और सूर्य उपासना का पर्व छठ श्रद्धा और उल्लास के साथ आज संपन्न हो गया।

उत्तराखंड: उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ ही छठ महापर्व सम्पन्न

लोक आस्था और सूर्य उपासना का पर्व छठ श्रद्धा और उल्लास के साथ आज संपन्न हो गया। राज्य में जगह-जगह छठ पूजा की रौनक देखने को मिली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के मेलाघाट छठ घाट पर पहुंचे। उन्होंने व्रती महिलाओं के साथ उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने छठ पर्व को आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता और पूर्वांचल की समृद्ध संस्कृति को आगे बढ़ाने वाला पर्व बताया। वहीं उधमसिंह नगर के घाटों, नदियों, तालाबों पर सुबह-सुबह श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। महिलाओं ने बांस के सूप में ठेकुआ, केला, नारियल, गन्ना और मौसमी फल सजाकर सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित कर करीब 36 घंटे के निर्जला उपवास को संपन्न किया। इस दौरान “छठी मैया की जय” के नारे लगाते हुए व्रतियों ने परिवार की सुख-समृद्धि और संतान की दीर्घायु की कामना की। रुद्रपुर में छठ घाट पर पहुंचे पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि प्रकृति से जुड़े इस पर्व में उगते सूर्य से पहले अस्त होते सूर्य की पूजा होती है।

बाइट 1- शशि, महिला व्रती

बाइट 2- राजेश शुक्ला, पूर्व विधायक किच्छा

योगराज शर्मा

संपादक, आज की दिल्ली

और ख़बरें