सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi

उत्तराखंड: गौचर में 74वें राजकीय औद्योगिक एवं सांस्कृतिक मेले का भव्य शुभारंभ

योगराज शर्मा1 मिनट में पढ़ें
उत्तराखंड: गौचर में 74वें राजकीय औद्योगिक एवं सांस्कृतिक मेले का भव्य शुभारंभ

उत्तराखंड के चमोली जिले के गौचर में सात दिवसीय 74वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेले का भव्य शुभारंभ हो गया है।

उत्तराखंड: गौचर में 74वें राजकीय औद्योगिक एवं सांस्कृतिक मेले का भव्य शुभारंभ

उत्तराखंड के चमोली जिले के गौचर में सात दिवसीय 74वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेले का भव्य शुभारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूजा-अर्चना और दीप प्रज्ज्वलित कर मेले का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने करोड़ों रुपये की पेयजल योजनाओं का लोकार्पण किया और प्रेस क्लब भवन निर्माण के लिए सकारात्मक आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने मेले के संस्थापक स्वर्गीय गोविन्द प्रसाद नौटियाल को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि गौचर मेला प्रदेश की ऐतिहासिक विरासत और समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने गौचर की 32 करोड़ 45 लाख और गैरसैंण की करीब 4 करोड़ 59 लाख रुपये की पेयजल योजनाओं का लोकार्पण भी किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार ललित प्रसाद लखेड़ा और लेखक कीर्ति नवानी को सम्मानित किया गया। वहीं, मेले में स्थानीय उत्पादों के स्टॉल ग्रामीण महिलाओं को अपने उत्पाद बेचने और आत्मनिर्भर बनने का अवसर दे रहे हैं।

बाइट 1- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

बाइट 2- पवित्रा बिष्ट, ग्रामीण महिला

योगराज शर्मा

संपादक, आज की दिल्ली

और ख़बरें