विशाल कंडारी को WHRO ने ग्लोबल ह्यूमैनिटी एंड पीस एंबेसडर अवॉर्ड्स 2026 के लिए किया सम्मानित


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने छठ पूजा के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि यह पर्व सूर्य देव और छठी मैया के प्रति गहरी श्रद्धा का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि यह चार दिवसीय त्योहार भक्ति, अनुशासन और समर्पण के माध्यम से भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं के महत्व को दर्शाता है। छठ पूजा के दौरान श्रद्धालु सुख, समृद्धि और अपने परिवार की खुशहाली की कामना के साथ सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करते हैं।
राष्ट्रपति ने कहा कि यह पर्व प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने और पर्यावरण की रक्षा करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कामना की कि यह त्योहार सभी के जीवन में सुख और शांति लाए तथा समाज में प्रेम और सद्भाव को बढ़ावा दे। राष्ट्रपति ने नागरिकों से नदियों और अन्य जल स्रोतों की रक्षा और संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लेने का भी आग्रह किया।
स्रोत: प्रसार भारती (पीबी-शब्द)
संपादक, आज की दिल्ली







