विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने प्रमुख क्षेत्रों में भारत-जापान सहयोग मजबूत करने का आह्वान किया


उत्तराखण्ड में सड़क और रेल कनेक्टिविटी से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए शासन स्तर पर समीक्षा की जा रही है। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में चारधाम परियोजना सहित विभिन्न सड़क और रेल परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
एंकर- उत्तराखण्ड में सड़क और रेल कनेक्टिविटी से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए शासन स्तर पर समीक्षा की जा रही है। इसी के तहत देहरादून स्थित सचिवालय में राज्य के मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में चारधाम परियोजना सहित विभिन्न सड़क और रेल परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने भूमि अधिग्रहण, मुआवजा वितरण और निर्माण कार्यों में आ रही बाधाओं को प्राथमिकता से दूर करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य सचिव ने देहरादून-ऋषिकेश बाईपास परियोजना के तहत भूमि अधिग्रहण और मुआवजा वितरण की कार्यवाही एक महीने के भीतर पूरी करने को कहा। उन्होंने बताया कि करीब 825 किलोमीटर लंबे चारधाम यात्रा मार्ग पर विभिन्न पैकेजों के तहत निर्माण कार्य संचालित किए जा रहे हैं। मुख्य सचिव ने परियोजना में कार्यों की गति और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही चारधाम परियोजना के तहत भूमि अधिग्रहण के लंबित मामलों पर चिंता जताते हुए उनका अगले 15 दिनों में अनिवार्य रूप से निस्तारण करने को कहा।
स्रोत: प्रसार भारती (पीबी-शब्द)
संपादक, आज की दिल्ली







