गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति पुलिस कलर से किया सम्मानित


निपुण भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बागेश्वर में एफएलएन मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
एंकर- उत्तराखंड में निपुण भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बागेश्वर में एफएलएन मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण में शिक्षकों को गतिविधि आधारित शिक्षण के तरीके बताए जा रहे हैं। साथ ही एनसीईआरटी की ओर से विकसित बहुआयामी शिक्षण सामग्री ‘जादुई पिटारा’ के कक्षा-कक्ष में उपयोग पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसके माध्यम से खेल-खिलौनों, फ्लैशकार्ड, पहेलियों और पुस्तकों की मदद से बच्चों को अक्षर और संख्या ज्ञान सिखाने के रचनात्मक तरीके बताए जा रहे हैं। प्रशिक्षण में शामिल 56 मास्टर ट्रेनर्स अपने-अपने विकासखंडों में जाकर अन्य शिक्षकों को भी प्रशिक्षित करेंगे।
स्रोत: प्रसार भारती (पीबी-शब्द)
संपादक, आज की दिल्ली







