प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली में क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव और उनके परिवार से मुलाकात की


गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह आज दोपहर देहरादून पहुंचे। श्री शाह उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह के दौरान राज्य के लिए एक हजार 475 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं से राज्य में बुनियादी ढांचे, सड़क संपर्क, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा, पर्यटन और जनसुविधाओं के विकास को गति मिलने की उम्मीद है।
गृह मंत्री बाद में पुलिस लाइन में उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति पुलिस ध्वज प्रदान किए जाने के समारोह में भी शामिल होंगे।
स्रोत: प्रसार भारती (पीबी-शब्द)
संपादक, आज की दिल्ली







