बांग्लादेश में लगा 48 घंटे का लॉकडाउन


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सड़क हादसों को रोकने के लिए प्रदेश भर में जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिये हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सड़क हादसों को रोकने के लिए प्रदेश भर में जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने परिवहन विभाग, पुलिस, जिला प्रशासन एवं सड़क निर्माण से संबंधित विभागों को सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को रोकना सभी संबंधित विभागों की सर्वाेच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि प्रदेशभर में सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया जाए। निर्धारित गति सीमा से अधिक गति से वाहन चलाने, ओवरलोडिंग, नशे में वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने तथा हेलमेट एवं सीट बेल्ट सहित अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। विशेष रूप से पर्वतीय मार्गों पर वाहनों की फिटनेस, यात्री क्षमता एवं चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस की नियमित जांच सुनिश्चित की जाए।
स्रोत: प्रसार भारती (पीबी-शब्द)
संपादक, आज की दिल्ली