सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी से पास होने वाले कैडेटों को भारत का सुरक्षा कवच बताया

योगराज शर्मा1 मिनट में पढ़ें
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी से पास होने वाले कैडेटों को भारत का सुरक्षा कवच बताया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी से पास होने वाले कैडेटों को भारत का सुरक्षा कवच बताया है। उन्होंने कहा कि कैडेटों की शक्ति, अनुशासन और समर्पण देश की सीमाओं के साथ-साथ स्कूलों, अस्पतालों और अन्य संस्थानों की भी रक्षा करेगा। श्री राजनाथ सिंह ने पुणे के खड़कवासला स्थित एनडीए में 151वें पाठ्यक्रम के कैडेटों और उनके अभिभावकों के लिए आयोजित रात्रिभोज समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही।

यह समारोह, पासिंग आउट परेड की पूर्व संध्या पर आयोजित किया गया था। रक्षा मंत्री ने कहा कि एनडीए युवा कैडेटों को ऐसे सैन्य नेतृत्वकर्ताओं के रूप में तैयार करती है, जो हजारों सैनिकों का नेतृत्व करने में सक्षम होते हैं। उन्होंने कैडेटों के माता-पिता के त्याग और सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि सेना में सेवा केवल नौकरी नहीं, बल्कि पूरे परिवार का समर्पण है। श्री राजनाथ सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि पास होने वाले कैडेट वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

योगराज शर्मा

संपादक, आज की दिल्ली

और ख़बरें